इंदौर में आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा, हर जगह गंदगी और अव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की यूनिट
Ice Cream Unit Seized: इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापा मारा है। गंदगी के बीच आइसक्रीम बनाई जा रही थी। टीम ने एक यूनिट को सीज कर दिया है। जांच के लिए सैंपल भी लिए हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
आइसक्रीम फैक्ट्री (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Ice Cream Factory Raid: इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रविवार को दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर औचक कार्रवाई करते हुए बड़ी अनियमितताएं पकड़ी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कुल 10 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। वहीं एक यूनिट का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने राजाराम नगर स्थित ‘चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड’ यूनिट का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यूनिट के पास वैध निर्माण लाइसेंस नहीं था।
गंदगी के बीच स्टोरेज
यूनिट में पैकेजिंग सामग्री पर लेबलिंग अधूरी पाई गई और कच्चे माल का भंडारण अस्वच्छ और अव्यवस्थित स्थिति में मिला। निरीक्षण के दौरान जंग लगे सांचे भी उपयोग में पाए गए। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल हो रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। मौके से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा और चॉकलेट पेस्ट सहित 4 नमूने जांच के लिए लिए गए। नियमों का पालन न होने पर इस यूनिट का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
‘आश्वासन नहीं समाधान चाहिए’, सागर में नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी; 13 मांगों को लेकर धरना
6 दिन से बिजली गुल: खंडवा में गुस्साई महिलाओं ने MPB दफ्तर का किया घेराव, कर्मचारियों ने बंद किया गेट
दमोह में मोहर्रम के शहर गश्त के दौरान टला बड़ा हादसा; आग से खेल रहे युवक का मुंह जला- देखें VIDEO
रुद्राक्ष आइसक्रीम में भी मिली गड़बड़ी
टीम ने छोटा बांगड़दा स्थित ‘रुद्राक्ष आइसक्रीम’ यूनिट पर भी कार्रवाई की। यहां कई फ्लेवर की आइसक्रीम गंदगी के बीच में बनाई जा रही थी। कई प्रोडक्ट बिना लेबल के पाए गए, जिन पर जरूरी जानकारी प्रिंट नहीं थी। स्टोरेज व्यवस्था भी खराब पाई गई। टीम ने आइसक्रीम के 5 और टूटी फ्रूटी का 1 नमूना लेकर कुल 6 सैंपल जांच के लिए भेजे। बिना लेबल वाले उत्पादों का मौके पर ही नष्ट कराया गया।
ये भी पढ़ें : ISI के जाल में MP के तीन युवक! दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और सैन्य कैंप को दहलाने की थी साजिश; ऐसे हुआ खुलासा
प्रशासन की सख्त चेतावनी
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
