इंदौर हनीट्रैप केस: क्राइम ब्रांच ने तेज की कार्रवाई, 7 आरोपी पहुंचे जेल, न्यायिक रिमांड दो अन्य
Indore Honey Trap Case Investigation: इंदौर हनी ट्रैप मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, श्वेता जैन सहित आरोपियों के मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे गए, डीसीपी ने कहा जल्द होगा खुलासा।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
इंदौर हनीट्रैप मामले में एक्शन तेज (सोर्स- नवभारत)
Indore Honey Trap Cae Update: इंदौर में चर्चित हनी ट्रैप और शराब कारोबारी से कथित ब्लैकमेलिंग मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सात आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
जबकि दो अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
मामले की तह तक पहुंचने में जुटी क्राइम ब्रांच
इंदौर क्राइम ब्रांच इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपियों से जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि आरोपियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई और क्या किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग या ब्लैकमेलिंग की साजिश रची गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर के ‘लिटचौक’ को वैश्विक मंच पर मिली बड़ी पहचान; कॉमनवेल्थ यूथ काउंसिल बना ग्लोबल एंकरेजिंग पार्टनर
वीडियो कॉलिंग पर मां पीतांबरा पीठ के ‘ऑनलाइन दर्शन’ कराने का आरोप; विवादों के घेरे में पुजारी छोटू पाठक
MP News: सिंगरौली के देवसर बाजार में ‘गोमती’ नामक दुकान धू-धू कर जली; घरेलू गैस सिलेंडर बना काल
भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा
सोशल मीडिया पर चल रहीं अलग-अलग चर्चाएं
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी श्वेता जैन का नाम पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में जुड़ चुका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस मामले में भी वीडियो बनाकर दबाव बनाने या रकम वसूलने की कोशिश तो नहीं की गई। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं और दावे सामने आ रहे हैं। कथित वीडियो, पेनड्राइव और अन्य तथ्यों को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक ऐसे किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में सनसनी: दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
ब्लैकमेलिंग के अलावा भी कई और एंगल से हो रही जांच
बता दें कि इस मामले (Indore Honey Trap Case) में अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए ब्लैकमेलिंग समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
