Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में मंदिर ट्रस्टी की दिनदहाड़े हत्या, पूर्व कर्मचारी ने डंडे से 41 बार किया वार, CCTV में कैद हुई वारदात

Indore Crime News: इंदौर में बारह माथा हनुमान मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की पूर्व कर्मचारी ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 16, 2026 | 01:00 PM

हमला करता हुआ आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Temple Trustee Murder: इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में स्थित बारह माथा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के ट्रस्टी एवं अध्यक्ष कैलाश मोदी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि मंदिर के पूर्व कर्मचारी और क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुकेश शर्मा ने डंडों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, कैलाश मोदी मंगलवार सुबह रोज की तरह मंदिर में दर्शन करने के बाद पैदल जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पूर्व कर्मचारी मुकेश शर्मा से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मुकेश शराब के नशे में था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

जान बचाने के लिए भागे, आरोपी ने पीछा कर किया हमला

विवाद बढ़ने पर मुकेश शर्मा ने डंडे से कैलाश मोदी पर हमला करना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए कैलाश मोदी वहां से भागे और पास स्थित गुरुद्वारे की ओर चले गए, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। गुरुद्वारे के सामने पहुंचकर उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कैलाश मोदी की मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

रीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई

नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में DEO ने दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया

मंदिर से निकाले जाने की थी रंजिश

जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में पूर्व चौकीदार का परिवार कई सालों से रह रहा था। परिवार के चार भाइयों में शामिल मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी था। मंदिर परिसर में शराब सेवन को लेकर उसका ट्रस्टी कैलाश मोदी से अक्सर विवाद होता था। इसी वजह से उसे मंदिर से निकाल दिया गया था और करीब आठ महीने पहले मंदिर परिसर में उसके आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई थी।

आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मुकेश शर्मा थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है और उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी भी कर रही थी, लेकिन नोटिस की तामील नहीं हो पाने के कारण कार्रवाई लंबित थी।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी का इंतजार, पांच महीने से अटका 2% महंगाई भत्ता

CCTV में कैद हुए 41 वार

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी हाथ में डंडा लेकर कैलाश मोदी का पीछा करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसने मृतक पर करीब 41 वार किए। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Indore hanuman temple trustee kailash modi murder by former employee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 01:00 PM

Topics:  

  • Crime
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.