-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Bengali Square Liquor Shop Sealed After Women Appeal To Cm Mohan Yadav
MP News: इंदौर में महिला ने लगाई सीएम से गुहार, प्रशासन ने की कार्रवाई; सील हुई शराब की दुकान
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Liquor Shop Sealed In India: इंदौर के बंगाली चौराहे पर शराब दुकान के बाहर महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल, सीएम के संज्ञान के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर दुकान सील।

इंदौर की महिला ने की सीएम से अपील (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Bengali Square Liquor Shop Sealed: इंदौर के बंगाली चौराहा स्थित शराब दुकान को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि इंदौर को सिर्फ स्वच्छ इंदौर नहीं बल्कि सुरक्षित इंदौर भी बनाया जाना चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित शराब दुकान को सील कर दिया है।
बंगाली चौराहा स्थित किशकिंधा अपार्टमेंट निवासी कविता रोकड़े ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में शराब दुकान के पास संचालित कथित अवैध अहाते और वहां होने वाली गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दुकान के बाहर खुलेआम शराब पी जाती है, आए दिन विवाद होते हैं और आसपास का माहौल खराब होता है।
महिला ने कई बार की पुलिस और प्रशासन से शिकायत
महिला का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि जब वह अन्य महिलाओं के साथ मौके पर वीडियो बनाने पहुंचीं तो उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। कविता रोकड़े ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें एफआईआर दर्ज कराने से हतोत्साहित किया और कहा कि आरोपी प्रभावशाली लोग हैं, जो जल्द ही छूट जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर ने नम आंखों से दी मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
इंदौर : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी, कोर्ट ने पत्नी समेत 3 को सुनाई उम्रकैद
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
महिला ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील
महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की मांग करते हुए पूरे मामले में हस्तक्षेप की अपील की। महिला ने कहा कि इंदौर को केवल स्वच्छ शहर बनाना पर्याप्त नहीं है बल्कि महिलाओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित शहर बनाना भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बयान पर भड़के राजा के भाई विपिन, बोले- ‘झूठ बोल रही है’
वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, शराब दुकान सील
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामला सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर संज्ञान लिया गया। इसके बाद इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शराब दुकान को सील कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है।
Indore bengali square liquor shop sealed after women appeal to cm mohan yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अचानक मचा बवाल! चाकू लेकर हमला करने पहुंचा युवक, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 06:35 PMTMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Aug 02, 2026 | 06:33 PMसातबारा का झंझट खत्म! संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला, शहर के करीब 3 लाख संपत्ति धारकों को मिलेगा पीआर कार्ड
Aug 02, 2026 | 06:29 PMMP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
Aug 02, 2026 | 06:28 PMमारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ
Aug 02, 2026 | 06:19 PMकार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
Aug 02, 2026 | 06:16 PM50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता! छत्रपति संभाजीनगर में 28 बाइक के साथ चोर गिरोह गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM














