ईमेल स्पूफिंग से हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के 1.62 करोड़ रुपये कराए रिफंड
Indore Cyber Case: इंदौर साइबर पुलिस ने ईमेल स्पूफिंग के जरिए हुई 1.62 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार की पूरी राशि सुरक्षित रिफंड कराई।
- Reported By: अंशुल मुकाती
इंदौर स्थित राज्य साइबर सेल का कार्यालय (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Cyber Froud: इंदौर की एक अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई 1 करोड़ 62 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का राज्य साइबर पुलिस जोन इंदौर ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पूरी राशि वापस दिला दी। ठगों ने विदेशी कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर बैंक खाते की जानकारी बदलने का झांसा दिया और पीड़िता से करोड़ों रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। समय रहते शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पूरी राशि सुरक्षित रिफंड करा दी।
विदेशी कंपनी बनकर भेजा फर्जी ईमेल
पुलिस के अनुसार, पीड़िता आगामी एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों के लिए विदेशी कंपनी से घोड़ा खरीद रही थीं। मार्च 2026 से कंपनी के साथ उनका वित्तीय लेनदेन चल रहा था। इसी दौरान 29 मई को ठगों ने कंपनी के संचालक के नाम से फर्जी मेल भेजकर बैंक खाता बदलने की सूचना दी। ईमेल पर भरोसा करते हुए पीड़िता ने 1.62 करोड़ रुपये के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची पूरी रकम
धोखाधड़ी का पता चलते ही शिकायत राज्य साइबर सेल इंदौर को दी गई। एसपी सव्यसाची सराफ के मार्गदर्शन में टीम ने तत्काल तकनीकी जांच शुरू की। डीएसपी निर्देशन में टीम ने स्कैमर के बैंक खाते पर तुरंत होल्ड लगवाया और बैंक से कानूनी पत्राचार किया। लगातार समन्वय के बाद 30 जून 2026 तक पूरी 1.62 करोड़ रुपये की राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में 25 लाख की चोरी का खुलासा, पचमढ़ी से दो आरोपियों को दबोचा, 24 लाख रुपये नकद और कार बरामद
आरटीओ की सख्त कार्रवाई: बिना वैध फिटनेस और परमिट दौड़ रहे 10 स्कूली वाहन जब्त
EXCLUSIVE: इंदौर में बिना भवन का ‘अदृश्य’ अस्पताल! 6 साल से कागजों पर तैनात हैं 87 डॉक्टर-नर्स
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
पहले भी बचाए थे 3.75 करोड़ रुपये
राज्य साइबर सेल ने बताया कि इसी शिकायतकर्ता के 3.75 करोड़ रुपये भी वर्ष 2025 में फ्रॉड से सुरक्षित रिफंड कराए जा चुके हैं। इस कार्रवाई से एशियन गेम्स की तैयारी कर रही खिलाड़ी को बड़ी राहत मिली है।
यह भी पढें:आरटीओ की सख्त कार्रवाई: बिना वैध फिटनेस और परमिट दौड़ रहे 10 स्कूली वाहन जब्त
पुलिस की अपील
इंदौर की साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाता बदलने से जुड़े किसी भी ईमेल पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें ।
