पन्ना में आफत बनी बारिश! उफनते नाले में बही महिला, लोगों ने जान पर खेलकर बचाया

Heavy Rainfall In Panna: पन्ना में भारी बारिश से हाहाकार, 3 दिनों की बारिश से उफान पर नदी-नाले, झोर के हनुमान जी मंदिर और होमगार्ड परिसर डूबा। अजयगढ़ में 930 मिमी से अधिक बारिश दर्ज, प्रशासन अलर्ट।
woman swept away in overflowing drain in Panna
पन्ना में आफत बनी भारी बारिश(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Woman Swept Away In Overflowing Drain Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

पन्ना होमगार्ड प्रांगण में भी जलभराव की स्थिति बन गई है और परिसर में स्थित मंदिर पानी में डूब गया है। वहीं प्रसिद्ध झोर के हनुमान जी मंदिर में भी बारिश का पानी भरने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

जिले में अब तक 631.9 MM से ज्यादा बारिश

जिला भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के बारिश संबंधी आंकड़ों के अनुसार पन्ना जिले में अब तक औसतन 631.9 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। अजयगढ़ में अब तक सबसे अधिक 930.2 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के चलते पन्ना जिले में जलभराव और नदी-नालों के उफान की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को अलर्ट पर रखा है। एडीएम ने लोगों से अपील की है कि उफान पर बह रहे नदी-नालों और रपटों को पार करने की कोशिश न करें। बहते पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और नदी-नालों के किनारे सेल्फी लेने जैसी लापरवाही बिल्कुल न करें। बारिश के दौरान नदी, नाले और झरने देखने पहुंचने वाले लोगों से भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

woman swept away in overflowing drain in Panna
गर्दन दर्द का 10 रुपये में इलाज? सागर BMC में सर्वाइकल पेन के लिए नई तकनीक, आधे घंटे में घर लौट सकता है मरीज

अजयगढ़ में उफनते नाले में बहने लगी महिला

अजयगढ़ में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा एक दंपति तेज बहाव की चपेट में आ गया। इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगी। नाले के पास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाई और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया। समय रहते हुए किए गए इस रेस्क्यू के कारण महिला की जान बच गई। घटना ने एक बार फिर उफनते नदी-नालों को पार करने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com