बेखौफ बदमाश दुकान में बैठकर गिनते रहे नोट, इंदौर की महारानी रोड पर पुलिस चौकी के पास लाखों की चोरी

Indore Maharani Road Theft Case: इंदौर शहर के महारानी रोड पर पुलिस चौकी और थानों के पास दो इलेक्ट्रिक दुकानों में लाखों की चोरी, दुकान में बैठकर नोट गिनते दिखे बेखौफ चोर, सीसीटीवी आया सामने।
Thieves Steal Lakhs From Shops Near Police Chowki Indore
इंदौर में बेखौफ बदमाश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर के व्यस्त कारोबारी इलाके में दो दुकानों में चोरी की वारदात।

  • इलाके में मौजूद थाने के बावजूद हुई चोरी।

  • दुकान के अंदर बैठकर ही कैश गिनते चोर सीसीटीवी में कैद।

  • इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू।

Thieves Steal Lakhs From Shops Near Police Chowki Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके महारानी रोड पर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों ने जिस इलाके में दो इलेक्ट्रिक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की, वहां से थोड़ी ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है।

इतना ही नहीं, महज 100 से 125 मीटर के दायरे में सेंट्रल कोतवाली थाना, क्राइम ब्रांच और यातायात थाना भी स्थित हैं। इसके बाद भी बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

दो दुकानों से लाखों का माल उड़ाया

जानकारी के अनुसार, चोरों ने इंदौर शहर की दो इलेक्ट्रिक दुकानों को अपना निशाना बनाया। एक दुकान से डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी किया, जबकि दूसरी दुकान से करीब सवा लाख रुपये नकद और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस तरह दोनों दुकानों से लाखों रुपये का कैश और तीन मोबाइल फोन चोरी हुए हैं।

दुकान के अंदर बैठकर ही चोरों ने गिनी रकम

इस वारदात में बदमाशों की बेखौफी का अंदाजा सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। ताले तोड़कर दुकानों में घुसे बदमाशों ने नकदी चोरी की और फिर दुकान के अंदर ही बैठकर चोरी किए गए रुपयों को गिनते रहे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। व्यस्त कारोबारी क्षेत्र में पुलिस चौकी और थानों की नजदीकी के बावजूद इस तरह की वारदात ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Thieves Steal Lakhs From Shops Near Police Chowki Indore
Branded Baba Exclusive: बकरी चराने वाला करण कुशवाहा कैसे बना छतरपुर का नामी बाबा, कौन हैं अजय पाल महाराज?

वारदात के बाद बढ़ी व्यापारियों में नाराजगी

इस चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों का साफ सवाल है कि जब इतने संवेदनशील इलाके में पुलिस चौकी और कई थाने मौजूद हैं, तो बदमाशों को चोरी करने का इतना समय कैसे मिल गया, व्यापारियों की शिकायत पर सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Thieves Steal Lakhs From Shops Near Police Chowki Indore
छतरपुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पैदल जा रहा युवक बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ हादसा