इंदौर के रीजनल पार्क के सामने आईडीए मैदान के किराए पर सियासी घमासान; कांग्रेस ने लगाए दोहरे रवैये के आरोप

Indore IDA Ground Rent Controversy: रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान के किराए को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए वसूले गए 14 लाख रुपये किराए पर उठाए सवाल।
Congress raises questions over IDA ground rent at Regional Park in Indore.
इंदौर का आईडीए ग्राउंड(फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Indore Regional Park IDA Ground Dispute: इंदौर में रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए के मैदान के किराए को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और इंदौर विकास प्राधिकरण यानी की आईडीए पर मैदान के किराया निर्धारण में दोहरे रवैये का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने आईडीए से मैदान के किराए की रेट लिस्ट और किराया तय करने के नियम सार्वजनिक करने की मांग की है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के किराए पर सवाल

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के छात्रों से जुड़े कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए का मैदान करीब तीन से चार दिन के लिए लिया गया था। इसके एवज में करीब 14 लाख रुपये किराया वसूले जाने का दावा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस का सवाल है कि इतने कम समय के लिए मैदान का किराया किस दर और किस नियम के तहत तय किया गया। पार्टी ने आईडीए से किराया निर्धारण की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है।

40 दिन के पटाखा बाजार से की तुलना

कांग्रेस पार्टी ने इसी मैदान में लगने वाले थोक पटाखा बाजार के किराए का उदाहरण देते हुए आईडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के मुताबिक करीब 40 दिन तक चलने वाले थोक पटाखा बाजार का किराया लगभग 5 से 7 लाख रुपये के आसपास रहने की बात सामने आ रही है।

Congress raises questions over IDA ground rent at Regional Park in Indore.
भोपाल: रानी कमलापति स्टेशन पर टलहती दिखीं भैंसें, 450 करोड़ के विकास कार्य की सुरक्षा पर सवाल- VIDEO

कांग्रेस ने मांगी रेट लिस्ट

कांग्रेस मीडिया कॉर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने आईडीए से मैदान के किराए की आधिकारिक रेट लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि इससे स्पष्ट हो जाएगा कि अलग-अलग आयोजनों के लिए किराया किस आधार पर तय किया जाता है। पार्टी ने भाजपा शासनकाल में आईडीए पर कथित दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ जवाब देने की मांग की है।

आईडीए से कांग्रेस के सीधे सवाल

कांग्रेस ने पूछा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए करीब 14 लाख रुपये किराया किस नियम और रेट लिस्ट के आधार पर तय किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट करने की मांग की गई है कि पटाखा बाजार के लिए इसी मैदान का किराया किस आधार पर तय किया जाता है। अब इस पूरे मामले में आईडीए की ओर से सामने आने वाला आधिकारिक जवाब अहम होगा।

Congress raises questions over IDA ground rent at Regional Park in Indore.
आखिर कहां चूक रही MP पुलिस? सात दिन बाद भी पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्त से दूर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com