पुलिस की सख्ती के बावजूद बाग़ टांडा गैंग सक्रीय, विजय नगर चोरी से हुआ खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
Vijay Nagar Police Action: इंदौर पुलिस ने मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया है, आरोपी बाग़ टांडा गैंग से जुड़े हुए थे जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ।
- Reported By: अंशुल मुकाती
विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में गैंग के आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत )
Indore Mobile Shop Theft: विजयनगर थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बाग-टांडा गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक समेत करीब 13 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।बड़ी बात यह है की पुलिस के सख्ती के दावों के बावजूद इंदौर में बाग़ टांडा गैंग सक्रीय दिखाई दे रही है।
स्कीम-54 स्थित मोबाइल दुकान को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार 7 जून 2026 को फरियादी अभिषेक तिवारी ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कीम नंबर-54 स्थित मेघदूत गार्डन के सामने उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश महंगे मोबाइल फोन, एसेसरीज और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बाग-टांडा क्षेत्र के सक्रिय चोर गिरोह तक पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
छतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया।
चेहरा ढंककर करते थे वारदात, चोरी के पैसे उड़ाते थे
विजय नगर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी से मिलने वाली रकम का उपयोग शराब, जुआ और अन्य अय्याशी संबंधी गतिविधियों में किया जाता था। पुलिस से बचने के लिए वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत कम करते थे और वारदात के दौरान अपने चेहरे कपड़ों से ढंक लेते थे। गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता था।
