Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्या नगर में दूषित पानी के चलते लोगो के बीमार होने के आरोप, निगम ने मौके पर जाकर शुरू की अपनी जाँच

Ahilya Nagar Incident: भागीरथपुरा के बाद इंदौर के अहिल्या नगर में भी दूषित पेयजल का मामला सामने आया है। बोरवेल में सीवरेज का पानी मिलने से लोग और बच्चो के बीमार होने के आरोप रहवासियों ने लगाए ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 16, 2026 | 03:49 PM

दूषित पानी के कारणों की जाँच करते निगम के अधिकारी (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Ahilya Nagar Residents Report Contaminated Water:इंदौर के अहिल्या नगर में बोरवेल के पानी में दूषित पानी मिलने के आरोप लगे है, स्थानीय रहवासियों का कहना है की इस दूषित पानी की वजह से इलाके में कुछ लोग बीमार भी हुए है, लोगो के आरोप के बाद अब नगर निगम की टीम इलाके में सर्वे कर रही है वही बोरवेल को फिलहाल बंद कर दिया गया है और पानी के सेम्पल लिए जा रहे है।

सीवरेज का पानी बोरवेल में मिला, बच्चों समेत लोगों की तबीयत बिगड़ने के आरोप

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, बोरवेल के आसपास से गुजर रही सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी पेयजल स्रोत में मिल गया। पिछले कई दिनों से घरों में बदबूदार और गंदे पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन समय पर समस्या का समाधान नहीं किया गया। दूषित पानी के सेवन के बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं।

अहिल्या नगर में गंदे पानी की सुचना पर निगम ने लिए सैंपल

समस्या बढ़ने पर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी। शिकायत मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और बोरवेल व पाइपलाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर

सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दतिया उपचुनाव की मतगणना शुरू: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, पहले रुझान पर सबकी नजर

दतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित

निगम की कार्यशेली पर लोगो ने उठाये सवाल

स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय रहते सीवरेज लाइन और पेयजल व्यवस्था की निगरानी की जाती तो लोगों की सेहत के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं होता। रहवासियों ने जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढें:राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के बयान पर भड़के राजा के भाई विपिन, बोले- ‘झूठ बोल रही है’

भागीरथपुरा में दूषित पानी का पहले भी आ चूका है मामला सामने

इससे पहले भी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का मामला सामने आ चूका है, इसके बाद अहिल्या नगर में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर इंदौर की पेयजल व्यवस्था और नगर निगम की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे दूषित पानी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ahilya nagar contaminated water crisis indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 03:49 PM

Topics:  

  • Clean Water
  • Drinking Water Problem
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.