-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore Myh Hospital Newborn Death Rats Nicu Negligence
शर्मनाक! इंदौर MYH में नवजातों को चूहे कुतर रहे, 1 शिशु की मौत; दो नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड
- Written By: सौरभ शर्मा
MP के MY अस्पताल से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर NICU में भर्ती दो नवजातों को चूहे ने कुतर दिया जिसमें से एक की मौत मंगलवार को हो गई है। प्रबंधन ने मौत का कारण दूसरा बताया।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में नवजातों को चूहों ने कुतरा (फोटो- सोशल मीडिया)
Indore Hospital News: इंदौर के एमवाय अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अस्पताल के NICU वार्ड में भर्ती दो नवजातों के हाथ चूहों ने कुतर दिए थे। इनमें से एक शिशु की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं, बल्कि अन्य गंभीर बीमारियों और संक्रमण की वजह से हुई। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले के तूल पकड़ने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। घटना के बाद डीन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो नर्सिंग ऑफिसरों को निलंबित कर दिया है और नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को हटाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब किया गया है। वहीं ऐजाईल कम्पनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जो अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल की जिम्मेदारी निभाती है।
नवजात की हालत नाजुक, दूसरी बच्ची वेंटिलेटर पर
डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के अनुसार, जिस नवजात की मौत हुई उसका वजन मात्र 1.2 किलो था और हीमोग्लोबिन काफी कम था। जन्म से ही वह कई सर्जिकल तकलीफों से जूझ रहा था। डॉक्टरों ने मौत का कारण सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) बताया है। यह वही बच्चा था जिसे जन्म के तुरंत बाद माता-पिता अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। दूसरी बच्ची, जिसका हाथ भी चूहों ने कुतर दिया था, उसका पेट का ऑपरेशन किया गया है। वह अभी वेंटिलेटर पर है और डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
भोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
अवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
घोर लापरवाही नर्सिंग स्टाफ पर गिरी गाज
एमवाय अस्पताल में लगातार चूहों की भरमार होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्टाफ ने बताया कि NICU में लंबे समय से एक बड़ा चूहा सक्रिय था, जिससे वे खुद भी सहम जाते थे। मामले के उजागर होते ही डीन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा बेंजामिन और स्वेता चौहान को सस्पेंड किया। सहायक प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर कलावती बलावी, प्रवीणा सिंह और डॉ. मनोज जोशी को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को तुरंत पेस्ट कंट्रोल के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च स्तरीय जांच समिति गठित
डीन ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है जिसमें डॉ. एस बी बंसल, डॉ. शशि शंकर शर्मा, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. निर्भय मेहता, डॉ. बसंत निगवाल और नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर दयावति दयाल शामिल हैं। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए डीन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी का ‘चॉकलेटी’ अवतार! ओडिशा के छात्रों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए बनाया अनोखा तोहफा
परिजनों की पहचान भी सामने आई है। मृत नवजात की मां का नाम लक्ष्मी बाई है जो खंडवा की रहने वाली हैं। वहीं वेंटिलेटर पर भर्ती बच्ची की मां रेहाना है, जो देवास की निवासी हैं। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवारों को झकझोर दिया है बल्कि अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Indore myh hospital newborn death rats nicu negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 42 साल पुराने हत्या मामले में 82 वर्षीय दोषी की अपील खारिज, जेल भेजने का आदेश
Jul 28, 2026 | 08:07 PMप्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Jul 28, 2026 | 07:59 PMEXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
Jul 28, 2026 | 07:56 PMUP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
Jul 28, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













