Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एमपी के शिक्षा मंत्री ने राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल, अब सफाई दे रहे इंदर सिंह परमार

Inder Singh Parmar: मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा के जयंती कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे। उन्होंने बवाल मचने के बाद माफी मांगी है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Nov 16, 2025 | 03:17 PM

सीएम मोहन यादव के साथ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार। इमेज-सोशल मीडिया।

Follow Us
Close
Follow Us:

Inder Singh Parmar on Raja Rammohan Roy: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा है। मंत्री ने कहा कि वह फर्जी समाज सुधारक थे।
मंत्री आगर मालवा में कल यानी 15 नवंबर को जनजातीय नायक बिरसा मुंडी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित रहे थे। इस बयान से मंत्री विवाद में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने आज एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इससे पहले इंदर सिंह परमार ने कहा था कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों द्वारा की गई थी। इस बयान से वह चर्चा में आ गए थे।

मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों के धर्मांतरण का हुआ प्रयास

आगर मालवा में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौर में मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों की आस्था बदलने और धर्मांतरण का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में समाज सुधारक के रूप में जिन लोगों को आगे बढ़ाया गया, वे वास्तविकता में अंग्रेजों के हितों में काम कर रहे थे। राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल और फर्जी समाज सुधारक थे।

“राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे “
-मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
pic.twitter.com/mkyeGNIrb2 — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) November 15, 2025

विदेशी शासन को बल देने वालों को किया गया महिमामंडन

मंत्री ने बिरसा मुंडा के योगदान पर कहा कि उन्होंने मिशनरी गतिविधियों को समझकर स्कूल जाना छोड़ा और जनजातियों की पहचान एवं आस्था की रक्षा के लिए अंग्रेजों का खुलकर विरोध किया। बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को एकजुट किया। इंदर सिंह परमार ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों और इतिहास लेखन में ऐसे महान आदिवासी नेताओं को सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे पात्र थे। जिन लोगों ने विदेशी शासन और धर्मांतरण को बल दिया, उन्हें महिमामंडित किया गया। वहीं, बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारी वीरों के योगदान को हाशिये पर रखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

कॉलेज का विवाद पहुंचा थाने! इंदौर के द्वारकापुरी में छात्रों का भारी हंगामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव- VIDEO

इंदौर के बाद भोपाल की बारी! चार इलाकों के पानी में मिला खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया, सील किया गया स्लॉटर हाउस

इंदौर में भीषण सड़क हादसा! पूर्व गृह मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: आजम खान के आए अच्छे दिन…भाजपा-RSS को बदनाम करने के मामले में हुए बरी, MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

#MP यह है मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ! कल बिरसा मुंडा जयंती पर इन्होंने कहा था “राजा राम मोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे।” जब यह तर्क दिया गया कि सती प्रथा, चाइल्ड मैरिज, जाति प्रथा जैसे कुप्रथा के खिलाफ मुहिम चलाने वाले राजा राममोहन राय को संघ अंग्रेजों… pic.twitter.com/j2vemHAeoL — काश/if Kakvi (@KashifKakvi) November 16, 2025

मेरे मुंह से गलती से निकल गया यह बयान

इंदर सिंह परमार ने आज समाज सुधारक राजा राममोहन राय पर दिए गए अपने विवादित बयान पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। मंत्री ने कहा कि कल आगर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर बोलते समय संदर्भों के क्रम में मुझसे गलती से राजा राममोहन राय को लेकर गलत शब्द निकल गए। इसके लिए मुझे अत्यंत दुख है। मैं प्रायश्चित करता हूं। राजा राम मोहन प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं। यह बयान गलती से मेरे मुंह से निकल गया। उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।

Inder singh parmar called raja rammohan roy a british agent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2025 | 03:17 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.