‘I Love Muhammad’ पोस्टर से कानपुर से इंदौर तक गरमाया माहौल, विहिप ने जताई आपत्ति
Madhya Pradesh के इंदौर में नवरात्रि के मौके पर लगाए गए 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया दी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
'आई लव मोहम्मद' के बैनर पर विवाद, फोटो- सोशल मीडिया
I Love Muhammad Controversy: इंदौर के चंदन नगर इलाके में अचानक ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर सामने आने से विवाद की स्थिति बन गई है। विहिप ने इसे सुनियोजित प्रयास बताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
शहर के चंदन नगर क्षेत्र में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर और बैनर देखे गए, जिनके लगने का समय शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मेल खाता है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों को किसने और किस उद्देश्य से लगाया है, लेकिन इनकी मौजूदगी ने स्थानीय माहौल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विहिप की तीखी प्रतिक्रिया
विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व के दौरान इस तरह के पोस्टर लगाना एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है। उनका कहना है कि ऐसे बैनर लगाकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है, खासकर हिंदू बहुल क्षेत्रों के पास।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
धार्मिक आयोजन के बिना पोस्टर पर सवाल
विहिप ने यह भी सवाल उठाया कि जब किसी विशेष समुदाय का कोई बड़ा धार्मिक उत्सव नहीं है, तब अचानक इस तरह के पोस्टर क्यों लगाए जा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।
कहां से शुरू हुआ विवाद?
आपको बता दें कि 4 सितंबर को कानपुर के रावतपुर में निकाले गए बारावफात के जुलूस में बिना अनुमति के सड़क किनारे ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा एक पोस्टर लगा दिया गया था। इसी का ‘नई परंपरा’ बताकर लोगों ने विरोध किया। विरोध के बाद पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। अब ये मामला कई जगहों पर तूल पकड़ रहा है।
प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग
विहिप ने प्रशासन से इस घटना की तुरंत जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने विदेशी फंडिंग के जरिए देशभर में इस तरह के पोस्टरों के लगाए जाने की बात भी कही है, जिसे उन्होंने एक बड़ी साजिश करार दिया।
यह भी पढ़ें: गरबा में आने वालों पर छिड़कें गोमूत्र..धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों दी ये सलाह? जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन पोस्टरों के पीछे कौन लोग हैं और उनकी मंशा क्या थी।
