नीमच में खाकी शर्मसार: हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में पुलिस विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
Madhya Pradesh के नीमच में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल होशियार सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में विभागीय प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोपों से विभाग में हड़कंप मच गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Neemuch Head Constable Suicide: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस विभाग में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल ने विभाग के ही अधिकारियों से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और अपने ही कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक हेड कांस्टेबल होशियार सिंह पिछले करीब पांच महीनों से नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वे घर से खाना खाकर अपनी छुट्टी बढ़वाने के लिए कंट्रोल रूम गए थे। कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि यह पूरा हादसा कंट्रोल रूम के भीतर ही हुआ, जहाँ उन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ज्ञानोदय अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।