RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बनाने के बाद अब MPL में गदर मचाएंगे रजत पाटीदार; संभालेंगे इस धाकड़ टीम की कप्तानी
MPL T20 News: RCB को लगातार दो बार IPL चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार अब MPL 2026 में ग्वालियर चीताज के कप्तान नियुक्त किए गए हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
रजत पाटीदार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajat Patidar Gwalior Cheetahs Captain 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने के बाद, रजत पाटीदार अब मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 में ‘ग्वालियर चीताज’ की कमान संभालेंगे। पाटीदार एक ऐसी टीम की कप्तानी करेंगे, जो 2025 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद, फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी लेकिन अब यह टीम इतिहास रचने को बेताब है।
ग्वालियर चीताज 2026 सीजन का पहला मैच उज्जैन फाल्कंस के खिलाफ खेलेगी। हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश से निकले सबसे कामयाब क्रिकेटर्स में से एक, पाटीदार ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में शानदार तरक्की की है।
ग्वालियर चीताज में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन
ग्वालियर चीताज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का शानदार मेल है। इस टीम में मंगेश यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो 2025 सीजन में 14 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा, टीम को हेड कोच आदित्य श्रीवास्तव के मार्गदर्शन का भी फायदा मिलेगा, जिनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2022 का खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
MP Police: हत्या के 4 महीने बाद भी खौफ में पीड़ित परिवार, आरोपी के रिश्तेदार दे रहे जान से मारने की धमकी
MP News: सीहोर की टांडा पंचायत में भाई-भतीजावाद, विकास का पैसा जनता के बजाय सरपंच के बेटों की तिजोरी में
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: ADG उपेन्द्र जैन ने महाकाल मंदिर और नईखेड़ी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
सागर का ‘अजूबा’ विकास, करोड़ों की लागत से बना सर्विस रोड, लेकिन बीच सड़क पर खड़े हैं आधा दर्जन मकान
शुरूआती मुकाबले पर टीकी सब की नजर
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जब पाटीदार की टीम अपने पहले एमपीएल अभियान में उज्जैन फालकंस का सामना करेगी। इस अभियान से पहले पाटीदार ने कहा कि मध्य प्रदेश में वापस आकर खेलना हमेशा एक खास एहसास होता है। पिछले कुछ महीने यादगार रहे हैं लेकिन हर नया टूर्नामेंट नई चुनौतियां और नया जोश लेकर आता है।
एमपीएल क्रिकेट के लिए अहम मंच
एमपीएल मध्य प्रदेश में में क्रिकेट के लिए एक अहम मंच बन गया है। मैं एक बार फिर ग्वालियर चीताज का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं। हमारे पास एक प्रतिभाशाली स्क्वॉड है, एक मजबूत सपोर्ट स्टाफ है, और एक ऐसा ग्रुप है, जो कामयाब होने के लिए बेताब है। हमारा ध्यान सकारात्मक क्रिकेट खेलने और ट्रॉफी घर लाने का सबसे अच्छा मौका बनाने पर है।
एमपी को रणजी ट्रॉफी जिताने में भी निभाई थी अहम भूमिका
मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने से लेकर आईपीएल मंच पर खुद को एक लीडर के तौर पर स्थापित करने तक, दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार अब अपने जाने-पहचाने माहौल में वापस लौट रहे हैं। उनका लक्ष्य ग्वालियर चीताज को उसका पहला खिताब जिताना है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
