Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी

Newlywed Couple Found Dead Gwalior: ग्वालियर के हस्तिनापुर में नवविवाहित दंपति ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटनास्थल पर टूटे मोबाइल और बिखरा खाना मिलने से आपसी विवाद की आशंका।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 21, 2026 | 05:27 PM

ग्वालियर में दंपत्ति ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपति ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस को मौके से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जो इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं। शुरुआती जांच में कमरे से टूटे हुए मोबाइल फोन और जमीन पर बिखरा खाना मिला है, जिससे दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।

अप्रैल 2025 में हुई थी शादी

मृतकों की पहचान विनोद प्रजापति और उनकी पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों के मुताबिक दंपति हाल ही में भिंड जिले में आयोजित एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर लौटे थे। शुक्रवार को दोनों अपने पैतृक गांव हस्तिनापुर पहुंचे थे और सामान्य रूप से नजर आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन ऐसा दुखद घटनाक्रम सामने आएगा।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में NEET के लिए लेट हो रही छात्रा की पुलिस बनी मददगार; एडिशनल DCP ने सेंटर तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया

सागर में कटरबाज गैंग का सरगना गिरफ्तार, 50 फीट ब्रिज से कूदकर बचना चाहता था मनु सोनी; पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

सागर में स्कूल बसों पर प्रशासन का शिकंजा, 70 वाहनों की जांच में 28 में मिली खामियां; 35 हजार का जुर्माना

MP News: सुरखी में विकास की नई इबारत; गोविंद सिंह राजपूत ने दी 10 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। घटनास्थल की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। कमरे में रखा खाना भी बिखरा हुआ मिला। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

बंद कमरे में मिले दोनों के शव

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने के बाद पुलिस को दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

यह भी पढ़ें: इंदौर में NEET के लिए लेट हो रही छात्रा की पुलिस बनी मददगार; एडिशनल DCP ने सेंटर तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया

टूटे मोबाइल से खुल सकता है राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से बरामद टूटे हुए मोबाइल फोन जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साइबर सेल की मदद से मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

Gwalior newlywed couple was found hanging inside their home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.