Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
Newly Married Couple Suicide: ग्वालियर में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के महज 2 दिन बाद ही पति ने भी खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी के बीच विवाद का एंगल सामने नहीं आया है। कोई सुसाइड भी नहीं मिला है।
- Written By: प्रीतेश जैन
मेघा और सिद्धार्थ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Double Suicide Case: ग्वालियर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के महज दो दिन बाद उसके पति ने भी जान दे दी। शादी के महज 25 दिनों के भीतर हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों ही मामलों में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य गहरा गया है। अब पुलिस दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर साइबर सेल की मदद से सुराग तलाशने में जुट गई है।
शादी के 25 दिनों में सिर्फ 5 दिन ही रहे साथ
मिली जानकारी के मुताबिक, हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को धूमधाम से कुंज विहार कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कांदिल (26 साल) के साथ हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी और मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार काफी खर्च भी किया था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद मेघा खुश थी। वह 26 अप्रैल को अपने ससुराल पहुंची थी, लेकिन 1 मई को वापस मायके लौट आई थी। इस तरह शादी के 25 दिनों के भीतर यह नवविवाहित जोड़ा सिर्फ 5 दिन ही साथ रह पाया था।
20 मई को मायके में मेघा ने दी जान
20 मई को सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार के शोक कार्यक्रम में गए थे। घर पर मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थी। इसी दौरान जब मां घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मेघा कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: विहार लॉज में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, तेलंगाना के 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
MP News: ग्वालियर खदान मर्डर मिस्ट्री, पानी में तैरता मिला युवक का शव; शर्ट की दोनों तरफ बंधे थे पत्थर
पत्नी के वियोग और तनाव में पति ने 22 मई को किया सुसाइड
पत्नी मेघा की मौत के सदमे से पति सिद्धार्थ उबर नहीं पाया। पेशे से ठेकेदार सिद्धार्थ इस घटना के बाद से गहरे मानसिक तनाव में था। 22 मई की सुबह करीब 8 बजे सिद्धार्थ का शव भी उसके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह जब सिद्धार्थ के पिता परमाल सिंह ने उसे कमरे में नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाथरूम अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर भतीजे श्यामवीर को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया, जहां सिद्धार्थ का शव साफी के फंदे से पर लटका हुआ था। सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
इस दोहरे सुसाइड केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम और साइबर सेल बारीकी से तफ्तीश कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने 22 मई को पहले मेघा और फिर सिद्धार्थ के घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल दोनों घटनास्थलों को सीज कर दिया गया है। पुलिस दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है। सिद्धार्थ और मेघा दोनों के परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है।
