Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्वालियर में सनसनी: दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Constable Death Case: ग्वालियर में दो दिन से लापता पुलिस लाइन के कांस्टेबल अंकित तोमर का शव झाड़ियों में मिला है। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 04, 2026 | 03:47 PM

ग्वालियर में झाड़ियों में मिला कांस्टेबल का शव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gwalior Kampu Police Constable Death: ग्वालियर में दो रोज से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक कांस्टेबल पुलिस लाइन में पदस्थ था और शराब पीने का आदी था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलें हैं, जिन्हें पुलिस मामूली बता रही है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कंपू थाना अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास झाड़ियों में अंकित सिंह तोमर नामक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अंकित पुलिस लाइन में पदस्थ था और उसकी पिता की ऑन ड्यूटी मौत के बाद वर्ष 2018 में अनुकम्पा नियुक्ति हुई थी। अंकित शराब पीने का आदी था। अंकित पैरालाइटिक अटैक से पीड़ित था, यही वजह है कि उसका भांजा ड्यूटी पर छोड़ने और लेने जाता था।

परिजनों से फोन पर कहा थोड़ी देर में आ रहा हूं

अंकित के जीजा भूपेंद्र सिंह के अनुसार वह बुधवार को मुरैना जिले के परोसा विभागीय डाक लेकर गया था, उसके बाद शाम को परिजन से उसकी बात हुई थी। परिजन से कहा था कि थोड़ी देर में आ रहा हूं लेकिन थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। अंकित अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतक अंकित की कोहनी और एडी पर चोट के निशान हैं। संभवतः एडी में फ्रैक्चर हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: ईरान-अमेरिका तनाव की आग में झुलसा उज्जैन का परिवार, कुवैत एयरपोर्ट हमले में मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत

President MP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 जून से दो दिवसीय एमपी दौरा; ओंकारेश्वर में करेंगी दर्शन

MP Rajya Sabha Polls: मप्र में दिल्ली से भोपाल तक बढ़ी सियासी तपिश, दोनों खेमों में बैठकों का दौर जारी

NEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अंकित के शरीर पर मिले चोट के निशान

ग्वालियर पुलिस का मानना है कि अंकित के शरीर पर मिले चोट के निशान उसकी हत्या जैसे जघन्य अपराध की पुष्टी नहीं करते हैं। मृतक के पैर से एक जूता गायब है। पुलिस ने मौके पर पड़ताल भी की है लेकिन पुलिस को न ही अंकित का जूता मिला है और ना ही कोई सुराग हाथ लगा है।

यह भी पढ़ें: इंदौर फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खुली: 35 लाख की आबादी, लेकिन हाईराइज आग से निपटने के उपकरण ही नहीं

पुलिस के लिए रहस्य बनी अंकित की मौत?

पुलिस कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर एसएसपी धर्मवीर सिंह, सीएसपी रॉबिन जैन, थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार, फोरेंसिक टीम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। अंकित की मौत पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है।

Gwalior kampu police constable death police continue investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 03:47 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.