Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त

Crime Update: इंदौर के कनाड़िया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन जप्त किया ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jul 13, 2026 | 07:36 AM

कनाड़िया थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Police Arrest Mobile Snatchers: इंदौर के कनाड़िया थाना पुलिस ने दिनदहाड़े राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

ऑटो का इंतजार कर रही महिला से छीना था मोबाइल

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को फरियादिया शिवांगी सेन छोटा राजबाड़ा प्रतिमा के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर कनाड़िया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में लाल रंग की हुडी पहने चालक और सफेद टी-शर्ट पहने साथी की पहचान के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीत का किया दावा, 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव के साथ आशुतोष तिवारी भरेंगे नामांकन

एमआर-4 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

छुट्टे पैसे नहीं हैं? तो हो जाइए सावधान! नागपुर में महज 10 रुपये के विवाद में मजदूर की हत्या

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?

महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदात

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी टुटेजा और अजय बानखेड़े के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल स्नेचिंग की कई वारदातें कबूल कीं। कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे।

यह भी पढें:एमआर-4 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

अन्य वारदातों की भी जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन के संबंध में अन्य मामलों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में शहर की अन्य मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। इंदौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Indore kanadiya police arrest two mobile snatchers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 07:36 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.