-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior Youths Save Minor Girl From Train Suicide Attempt Parents Dispute
ग्वालियर में दो युवक बने ‘फरिश्ते’, ट्रेन के सामने कूद रही नाबालिग की बचाई जान; माता-पिता से नाराज थी लड़की
- Written By: सजल रघुवंशी
Minor Girl Rescue Gwalior: ग्वालियर में दो युवाओं ने दिखाई बहादुरी, ट्रेन के आगे कूद रही 10वीं की छात्रा को बचाया, प्रेमी से शादी की जिद पर माता-पिता से थी नाराज।

ग्वालियर में दो युवकों ने बचाई लड़की की जान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Two Youth Saved Minor Girl Life Gwalior: ग्वालियर में एक किशोरी द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की हालांकि मौके पर मौजूद दो युवकों की सूझबूझ और सतर्कता से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन नाबालिग होने के कारण उसके माता-पिता फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करती दिखाई दी। जानकारी के अनुसार किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। लेकिन अभी बालिग नहीं होने के कारण उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे।
माता-पिता से नाराजगी थी वजह
बताया जा रहा है माता-पिता से नाराज होकर किशोरी मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। जिस ट्रैक पर वह खड़ी थी उसी पर एक सुपरफास्ट ट्रेन आने वाली थी। इसी दौरान ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। उनकी नजर किशोरी की गतिविधियों पर पड़ी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दोनों युवक तत्काल दौड़कर किशोरी के पास पहुंचे और उसे ट्रेन के सामने कूदने से रोक लिया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
भोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
EXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
उज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी ने मौके पर पहुंचने से किया इंकार
इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया और आत्मघाती कदम उठाने की वजह पूछी। बातचीत में किशोरी ने प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर घर में चल रहे विवाद की जानकारी दी। युवकों ने किशोरी से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर लिया और उसकी फोन पर बात भी कराई लेकिन प्रेमी ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: भोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने किशोरी और परिजनों की काउंसलिंग की
सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों की काउंसलिंग कर समझाइश दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद माहौल सामान्य हुआ और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Gwalior youths save minor girl from train suicide attempt parents dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में दो युवक बने ‘फरिश्ते’, ट्रेन के सामने कूद रही नाबालिग की बचाई जान; माता-पिता से नाराज थी लड़की
Jun 24, 2026 | 08:57 PMप्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप
Jun 24, 2026 | 08:51 PMयूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
Jun 24, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर: 9 साल की लड़ाई अब जाकर रंग लाई, मुंडे स्मारक की जगह बनेगा 400 बिस्तरों का महिला अस्पताल
Jun 24, 2026 | 08:43 PMभोपाल में ‘फिजिक्स वाला’ पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, लगा लाखों का जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 08:40 PMबदनामी के डर से की केतन की हत्या, आरोपी सिया और प्रेमी चेतन ने कबूला जुर्म; जानें क्या था कारण?
Jun 24, 2026 | 08:39 PMMandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
Jun 24, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













