(डिज़ाइन फोटो)
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक व्यक्ति ने 13 वर्षीय मासुम नाबीलीग लड़की से चलती कार में कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया। पुलिस आज यह जानकारी दी। पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन में से दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालियर पुलिस के मुताबिक, घटना बीते 1 जून को मोहना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन बीते गुरुवार को ही इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले पर ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती की, जिसने उसका परिचय दूसरे व्यक्ति से कराया। दोनों ने सोशल मीडिया पर उससे बात कर दोस्ती की।
ASP शर्मा के अनुसार, बीते 1 जून को दोनों व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की से उसके गांव में मिले और उसे अपने साथ कार में घुमाने के लिए ले गए। मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने इस कृत्य का वीडियो बनाया, जबकि उनका तीसरा साथी उस समय कार चला रहा था।
इसके बाद आरोपियों ने लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाया और उसका वीडियो सोशल मिडीया प्रसारित करने की धमकी दी। लेकिन जब लड़की ने आरोपियों की धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो सोशल मिडीया में डाल दिया, जिससे उसके परिवार को इस घटना के बारे में पता चला। ASP शर्मा ने बाद बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन और कार जब्त कर ली गई है।
जानकारी दें कि बीते 27 जुन को भोपाल के रातीबड़ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसने भी ऐसे ही इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती होने के बाद एक किशोरी के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसके साथ ज्यादती करना शुरू कर दी थी। किशोरी के विरोध करने पर उसके बालिग होते ही शादी करने का भरोसा देकर वह चुप करा देता था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)