- Hindi News »
- Viral »
- Gwalior Man Sits Loco Pilot Seat Said Train Tera Bhai Chalayega Video
Viral News: आज ट्रेन तेरा भाई चलाएगा…ग्वालियर में लोको पायलट बन बैठा सनकी, यहां देखें- VIDEO
Gwalior Train Viral Video: ग्वालियर से मुरैना के सुमावली-सबलगढ़ जा रही मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रवाना होने के लिए तैयार थी, तभी अचानक एक युवक इंजन केबिन में घुसा और लोको पायलट की सीट पर जा बैठा
- Written By: अभिषेक सिंह

वीडियो से लिए गए स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबोगरीब घटना घटी, जिससे यात्री और रेलवे कर्मचारी हैरान रह गए। एक शख्स ट्रेन के इंजन में घुस गया और लोको पायलट की सीट पर बैठ गया और बोला, “आज मैं ट्रेन चलाऊंगा।” इस घटना से न सिर्फ ट्रेन आधे घंटे लेट हुई, बल्कि यात्रियों की सांसें भी फूल गईं।
ग्वालियर से मुरैना के सुमावली-सबलगढ़ जा रही मेमू ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रवाना होने के लिए तैयार थी। तभी अचानक एक युवक इंजन केबिन में घुस गया और लोको पायलट की सीट पर बैठ गया। उसने न सिर्फ सीट पर कब्ज़ा कर लिया, बल्कि लोको पायलट से कहा, “आज मैं ट्रेन चलाऊंगा!”
जिद पर अड़ा रहा सनकी शख्स
लोको पायलट ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा। इस दौरान लोको पायलट उसकी हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। जैसे ही यात्रियों को पता चला कि इंजन में एक अनजान व्यक्ति बैठा है, ट्रेन में सवार हज़ारों यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ यात्री तो घबराकर ट्रेन से उतर भी गए।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
छत पर सोते शख्स से लिपटकर सोया बंदर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
गुरुग्राम में दोस्तों की ‘ईगो क्लैश’, बीच सड़क पर SUV से एक-दूसरे को मारी टक्कर
सामने आया घटना का वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें युवक लोको पायलट से बहस करता और सीट से चिपका हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोको पायलट उसे शांत करने की कोशिश करता दिख रहा है। यह वीडियो न केवल लोगों के लिए चर्चा का विषय बना, बल्कि रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बहस छिड़ गई।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में घुस गया सनकी
लोको पायलट से बोला- ट्रेन मैं चलाउंगा
शख्स के ड्रामे से ट्रेन लेट हो गई
RPF ने शख्स को इंजन से उतारा#madhyapradeshnews #railway #Gwalior #MadhyaPradesh #viralvideo #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZrgPZdsm5K — Journalist Deepika singh (@Deepikasingh043) August 12, 2025
आधे घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन
लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद विक्षिप्त व्यक्ति को समझा-बुझाकर इंजन से उतारा गया। इस दौरान ट्रेन रुकी रही, जिससे ट्रेन आधे घंटे देरी से रवाना हुई। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हंसी का डबल डोज, बारिश-पहाड़ और क्रिकेट, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है और उसने ट्रेन के उपकरणों से कोई छेड़छाड़ नहीं की। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच में क्या सामने आता है।
Gwalior man sits loco pilot seat said train tera bhai chalayega video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
Apr 07, 2026 | 07:39 AMकौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
Apr 07, 2026 | 07:34 AMBaramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम
Apr 07, 2026 | 07:26 AMRR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी
Apr 07, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
Apr 07, 2026 | 07:14 AMईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
Apr 07, 2026 | 07:06 AMनवभारत विशेष: डिजिटल अरेस्ट जैसा ही है Astrology अरेस्ट, खरात मामला एक बड़ा उदाहरण
Apr 07, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM












