Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद

Guna News: पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 225 इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट पुलिस ने गुप्तगंगा रोड पर घेराबंदी कर इन तस्करों को धर-दबोचा।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 15, 2026 | 10:46 PM

गुना पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Guna Police Action On Drugs: गुना जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना पुलिस ने मिली सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 225 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये इंजेक्शन युवाओं को नशे के लिए सप्लाई किए जाने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी।

गुप्तगंगा रोड के पास पकड़े गए तस्कर

कैंट थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा क्षेत्र के गुप्तगंगा रोड स्थित एक खाली मैदान में दो युवक संदिग्ध हालत में मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार उनके पास एक कार्टन और बैग में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन रखे हुए थे और वह उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे थे। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। बता दें कि इन आरोपियों ने भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात

अब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश

MP News: तरबूज बना ‘काल’? श्योपुर में पिता की मौत, बेटा गंभीर; मुंबई जैसी घटना से मचा हड़कंप

बाढ़ से निपटने का ‘मास्टर प्लान’ तैयार! 34 गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर; शिक्षकों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

नशे के विरुद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन के 225 नग सहित दो सप्लायर गिरफ्तार किए। आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।#GunaPolice #MpPolice @MPPoliceDeptt @DGP_MP @mohdept pic.twitter.com/nykxX1sIiN — SP Guna (@guna_police) May 15, 2026

225 फिनिरामाइन मैलिएट इंजेक्शन बरामद

पुलिस ने जब आरोपियों के पास मौजूद बैग और कार्टन की तलाशी ली तो उसमें 9 पैकेटों में रखे कुल 225 फिनिरामाइन मैलिएट (एविल) इंजेक्शन बरामद किए गए। बताया जाता है कि इन इंजेक्शनों का बिना चिकित्सकीय अनुमति के दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है और यह युवाओं के लिए अत्यंत खतरनाक माने जाते हैं।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज

कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 348/26 के तहत मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात

बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हो सकते हैं आरोपी

बता दें कि भारी मात्रा में इंजेक्शन मिलना कहीं न कहीं किसी बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा कर रहा है। जिसको लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। गुना पुलिस जांच में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Police action on drugs seize 225 restricted injections two peddlers arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 10:46 PM

Topics:  

  • Guna News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.