आदिवासी गौरव दिवस के मंच से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, कहा - देश में कोई आदिवासी नहीं

Guna MLA Pannalal Shakya Controversial Speech : गुना में बिरसा मुंडा जयंती पर BJP विधायक पन्नालाल शाक्य बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं। समाज को चार हिस्सों में बांटने की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
pannalal shakya statement
कार्यक्रम में शामिल विधायक पन्नालाल शाक्यफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने जनजातीय गौरव दिवस पर दिया बयान

  • बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, समाज को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया

  • गिरवासी, वनवासी, ग्रामवासी और नगरवासी का किया जिक्र

  • 'तुम आदिवासी हो तो फिर हम क्या हैं?' कहकर उठाए सवाल

Pannalal Shakya Statement on Tribal Identity : गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया है, जिसने आदिवासी पहचान और सामाजिक वर्गीकरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि देश में कोई आदिवासी नहीं है।

विधायक पन्नालाल शाक्य ने सवाल उठाया कि समाज को अलग-अलग पहचान और वर्गों में बांटने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

समाज को चार हिस्सों में बांटने की बात कही

मंच से संबोधन के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि पहले समाज में इस तरह के भेद नहीं थे। उनके मुताबिक, पहाड़ों पर रहने वाले गिरवासी, जंगलों में रहने वाले वनवासी, गांवों में रहने वाले ग्रामवासी और शहरों में रहने वाले नगरवासी हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में समाज को इन्हीं आधारों पर अलग-अलग हिस्सों में बांटा जा रहा है। विधायक ने आदिवासी, पुरावासी, जनजाति और अनुसूचित जाति जैसी पहचानों के साथ अगड़े-पिछड़े के वर्गीकरण पर भी सवाल उठाए।

'तुम आदिवासी हो तो फिर हम क्या हैं?'

अपने भाषण में शाक्य ने कहा कि कुछ लोग समाज में यह अंतर पैदा कर रहे हैं कि वे आदिवासी हैं और दूसरे आदिवासी नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या बाकी लोग बाहर से आए हैं? क्या मंच पर मौजूद लोग भी बाहर से आए हैं? विधायक ने कहा कि इस तरह की पहचान के आधार पर समाज को अलग-अलग करने की व्यवस्था पर विचार होना चाहिए।

गणेश स्थापना का उदाहरण भी दिया

विधायक ने सामाजिक एकता की बात रखते हुए धार्मिक परंपराओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि घर, शादी, भूमिपूजन या सार्वजनिक कार्यक्रमों में गणेश जी की स्थापना कर पूजा की जाती है। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को गणेश जी कहकर संबोधित किया तो सभी लोग उपस्थित हो गए और गणेश जी की पूजा हो गई।

pannalal shakya statement
MP Weather Forecast: MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, भोपाल इंदौर की रातें पचमढ़ी से ठंडी

जनजातीय गौरव दिवस पर बयान से चर्चा तेज

बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक तरफ जनजातीय गौरव, संस्कृति और अधिकारों को सम्मान देने की बात हो रही थी, वहीं विधायक शाक्य ने समाज में जातीय और सामाजिक पहचान के आधार पर किए जा रहे वर्गीकरण पर सवाल खड़े किए। उनके बयान के बाद आदिवासी पहचान और सामाजिक एकता को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज होने की संभावना है।