40 डिग्री में अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, दी चेतावनी- चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार
Guest Teachers Protest: अंबेडकर मैदान में नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, कहा- अनदेखा किया तो चुनाव में भुगतेगी सरकार, तपती दोपहर में धरने पर बैठे प्रदेश भर से आए प्रदर्शनकारी
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
प्रदर्शन करते अतिथि शिक्षक (सोर्स- नवभारत)
Guest Teachers Protest: भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदेशभर से आए अतिथि शिक्षकों का धरना प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि वे पिछले करीब 18 सालों से नियमितीकरण (रेगुलराइजेशन) की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। धरने में शामिल शिक्षकों ने बताया कि हर साल उन्हें 2 से 3 महीनों तक बेरोजगार रहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ता है और परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है।
भोपाल के अंबेडकर मैदान में प्रदेश भर से आए अतिथि शिक्षक करीब 40 डिग्री तापमान में धरने पर बैठे हैं। बड़ी संख्या में धरने पर बैठे शिक्षकों की मांग है कि अब उन्हें नियमित किया जाना चाहिए, बीते करीब 18 साल से अतिथि शिक्षक इसी मांग को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं, बावजूद इसके अब तक सिवाए आश्वासन के उन्हें सरकार की तरफ से और कुछ भी नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: ‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार’, BJP पर बिफरे उमंग सिंघार
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व IAS अधिकारी नियाज खान का विवादित बयान, कहा- ‘मॉब लिंचिंग से बचना है तो बदलें पहनावा और हुलिया’
मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों के लिए खुशखबरी: अब ‘हरियाणा मॉडल’ से मिलेगी नौकरी की सुरक्षा और समान वेतन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
चुनाव में सरकार को भुगतना होगा खामियाजा
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का आरोप है कि राज्य सरकार कई बार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक संकेत दे चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी को लेकर अब उन्होंने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। धरना स्थल पर मौजूद अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
प्रदर्शन के लिए कई जिलों से आए अतिथि शिक्षक
नियमितीकरण को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन में जबलपुर, बड़वानी, रीवा, मऊगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से शिक्षक भोपाल के अंबेडकर मैदान पहुंचे हैं।
