छतरपुर के गढ़ी मंदिर में चोरी; रात के अंधेरे में श्रीकृष्ण; राधा जी और लड्डू गोपाल की प्राचीन मूर्तियां गायब
Garhi Temple Chhatarpur: छतरपुर के गढ़ी मंदिर में सनसनीखेज चोरी; श्रीकृष्ण, राधा जी व लड्डू गोपाल की प्राचीन मूर्तियां गायब, पूर्व में भी चोरी हुई थी अष्टधातु की मूर्ति, आक्रोश।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
गढ़ी मंदिर में चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatarpur Ghuwara Garhi Temple Theft: मध्य प्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के घुवारा क्षेत्र से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। भगवां थाना क्षेत्र के गढ़ी मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर भगवान की प्राचीन मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 14 और 15 जून की दरमियानी रात अज्ञात चोर गढ़ी मंदिर पहुंचे और मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर भगवान श्रीकृष्ण, राधा जी, लड्डू गोपाल और हनुमान जी की पीतल और अन्य धातुओं से बनी प्राचीन एवं बहुमूल्य मूर्तियां अपने साथ ले गए।
इससे पहले भी हो चुकी है गढ़ी मंदिर में चोरी
सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले और भगवान की मूर्तियां गायब थीं। यह देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब गढ़ी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले भी मंदिर से करीब 60 से 70 किलो वजनी प्रतिष्ठित अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में नशे में धुत पति बना हैवान; खाना नहीं परोसने पर पत्नी को सरिए से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
सागर के मकरोनिया में हड़कंप, चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की का सनसनीखेज अपहरण; जानें पूरा मामला
खिलाड़ियों के लिए CM मोहन यादव का महा-ऐलान; बिना लिखित परीक्षा और फिजिकल के MP पुलिस में मिलेगी सीधी नौकरी
जबलपुर में सिस्टम के कदमों में लाड़ली बहना! दबंगों से बेटी को बचाने जनसुनवाई में मां कलेक्टर के कदमों में गिरी
पुलिस प्रशासन के प्रति ग्रामीणों की बढ़ी नाराजगी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि पहले हुई चोरी का खुलासा हो जाता, तो शायद आज यह घटना नहीं होती। घटना की सूचना मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: मुरैना में नशे में धुत पति बना हैवान; खाना नहीं परोसने पर पत्नी को सरिए से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
पुलिस ने चोरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर से चोरी हुई प्राचीन मूर्तियों को जल्द बरामद किया जाए और चोरों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। मंदिरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस बार चोरों तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी पुराने मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
