रीवा में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में गहमा-गहमी, जिला प्रशासन ने चलाए वाटर कैनन व छोड़ी टियर गैस
रीवा के सिरमौर चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने वाटर कैनन, आंसू गैस और बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
- Written By: अभिषेक सिंह
रीव में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
रीवा: नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी और रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने के कोशिश को लेकर युवा कांग्रेस ने जिले में विरोध प्रदर्शन किया। सिरमौर चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगा। जिसके बाद जिला प्रशासन ने वाटर कैनन, आंसू गैस और बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया।
मध्य प्रदेश के रीवा में सोमवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव व प्रदेश में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान जब आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया तो बवाल मच गया।
CM मोहन यादव ने IYC अध्यक्ष @srinivasiyc और @IYCMadhya के कार्यकर्ताओं पर रीवा में इतने गोले दागने का आदेश दिया कि अंत में मप्र पुलिस के पास गोले, और वाटर कैनन में पानी ही खत्म हो गए.. लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले को नही डिगा सके 🔥 pic.twitter.com/zurBvms1mu — Indian Youth Congress (@IYC) July 22, 2024
इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने मौके पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईवाईसी कार्यकर्ताओं को पहले बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो फिर प्रशासन ने वाटर कैनन और हल्की टियर गैस का भी इस्तेमाल किया।
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
आंसू गैस के गोले क्यों? गोली ही मार दो!
वहीं इस प्रदर्श के दौरान के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने लिखा कि “आंसू गैस के गोले क्यों? गोली ही मार दो!
आंसू गैस के गोले क्यों? गोली ही मार दो! हमारी मांग क्या है? रीवा में जमीन में गाड़ दी गयी महिलाओं को न्याय दो, NEET UG छात्रों को न्याय दो, नर्सिंग घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तार करो। 📍 रीवा, मप्र – IYC का जंगी प्रदर्शन pic.twitter.com/tTr43NWpLq — Srinivas BV (@srinivasiyc) July 22, 2024
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है।
