डिंडोरी में निर्माणाधीन पुल के डिजाइन पर उठा सवाल, विधायक ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
MLA Omprakash Dhurve Inspection: डिंडोरी के अमरपुर में खरमेर नदी पर बन रहे पुल में तकनीकी खामी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
पुल का निरीक्षण करते विधायक (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dindori Bridge Construction Controversy: डिंडोरी के अमरपुर विकासखंड में खरमेर नदी पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माणाधीन पुल के एप्रोच मार्ग में कथित तकनीकी खामी सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस पुल का निर्माण अमरपुर क्षेत्र को जिला मुख्यालय से बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि पुल के एप्रोच मार्ग पर अत्यधिक तीखा मोड़ बनाया गया है, जिससे भविष्य में सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
तीखे मोड़ से जोखिम
विधायक धुर्वे ने कहा कि पुल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि एप्रोच रोड पर बना तीखा मोड़ वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ा सकता है। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस मामले में जवाब भी तलब किया।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, व्यापम चौराहे पर नारेबाजी, कांग्रेस ने गुलाब से किया स्वागत
उज्जैन: आवेदनों की माला पहनकर जनसुनवाई पहुंचे किसान नेता गुर्जर, ग्रासिम के CSR फंड की जांच की मांग
सुंदरबन क्षेत्र में देर रात चल रही खुदाई को विधायक सुदेश राय ने रुकवाया, पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखाई सख्ती
MP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार
सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और जहां भी आवश्यक हो, तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
विधायक ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी।
ये भी पढ़ें : MP Weather Report: 20 जून के बाद मानसून की दस्तक संभव, प्री-मानसून सिस्टम से बारिश और आंधी का दौर जारी
भविष्य में हादसों की खतरा
इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुल की डिजाइन को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि निर्माण पूरा होने से पहले यदि तकनीकी त्रुटियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में हादसों का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों ने डिंडोरी जिला प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुधार कराने की मांग की है। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले का परीक्षण कर आवश्यक तकनीकी सुधार किए जाने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुल निर्माण की डिजाइन में क्या बदलाव किए जाते हैं और निर्माण कार्य किस दिशा में आगे बढ़ता है।
