डिंडोरी में जल संकट से हंगामा: जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, नल-जल योजना से नहीं मिल रहा पानी
Rural Water Supply Issue : डिंडोरी के कनईसांग गांव में पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। कई दिनों से पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
ग्रामीणों का चक्काजाम (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dindori Water Crisis Protest: डिंडोरी जिले से सटे कनईसांग गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नल-जल योजना के तहत नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जबलपुर–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और खाली बर्तन रखकर विरोध जताते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के चलते घरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है और महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मुख्य मार्ग पर लगा जाम
ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते जबलपुर–अमरकंटक मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर ग्रामीण लगातार नारेबाजी करते रहे और पेयजल व्यवस्था को तुरंत बहाल करने की मांग करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
1.5 करोड़ के फ्लैट और 70 लाख का बिल, फिर भी मिल रहा है कीचड़ वाला पानी, पुणे में करोड़पति भी बेहाल है
भोपाल के ‘अति सुरक्षित’ 74 बंगले इलाके में बड़ी वारदात: सांची पार्लर में चोरी, CCTV और DVR भी ले उड़े बदमाश
राष्ट्रपति के दौरे के बाद गरमाई मध्य प्रदेश की सियासत, जीतू पटवारी ने आदिवासी मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
ड्रग्स, हवाला और लग्जरी लाइफस्टाइल का कनेक्शन! उज्जैन पुलिस ने तस्कर की मर्सिडीज जब्त कर खंगाला नेटवर्क
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी ग्रामीण तत्काल समाधान की मांग पर अड़े रहे और सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
ये भी पढ़ें : सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी
ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नल-जल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
