Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जासूसी मिशन या कोई वैज्ञानिक चक्रव्यूह? डिंडौरी के अमरपुर के सरई टोला में दिखा GPS से लैस गिद्ध; ग्रामीण हैरान

GPS Vulture In Amarpur: डिंडौरी में हाईटेक मेहमान, अमरपुर के गांवों में जीपीएस डिवाइस और टैग लगा दुर्लभ गिद्ध दिखने से मची हलचल, वन विभाग ने शांत की ग्रामीणों की उत्सुकता।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 25, 2026 | 04:04 PM

डिंडौरी में अनोखा मेहमान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

GPS Tagged Vulture In Dindori: डिंडौरी जिले के अमरपुर जनपद अंतर्गत भेसवाहि सरई टोला और उमरिया गवारी टोला में इन दिनों एक अनोखे मेहमान ने ग्रामीणों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गांव में दिखाई दिए एक गिद्ध के पैरों में नंबर वाला टैग और शरीर पर लगा उपकरण देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

कुछ लोगों ने इसे रहस्यमयी पक्षी बताया तो कुछ इसे किसी विशेष निगरानी मिशन का हिस्सा मानने लगे। हालांकि वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और ग्रामीणों की जिज्ञासा को शांत किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

ग्रामीणों के अनुसार यह गिद्ध करीब दो दिनों तक भेसवाहि सरई टोला और उमरिया गवारी टोला क्षेत्र में देखा गया। कभी वह पेड़ों पर बैठता नजर आया तो कभी आसमान में मंडराता दिखाई दिया। उसके पैरों में लगे टैग और शरीर पर लगे उपकरण को देखकर गांव में उत्सुकता के साथ हल्की दहशत भी फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पक्षी का निरीक्षण किया।

सम्बंधित ख़बरें

सागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज

सीहोर में शासकीय भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण रुका, तहसीलदार ने दी सख्त चेतावनी; जानें पूरा मामला

इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब

ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, महिला ड्रग तस्कर से मिली थी जानकारी

ट्रैकिंग डिवाइस से लैस था गिद्ध

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कोई सामान्य गिद्ध नहीं बल्कि संरक्षण कार्यक्रम के तहत मॉनिटरिंग किए जा रहे गिद्धों में से एक है। इसके पैरों में पहचान के लिए नंबरयुक्त टैग लगाया गया है, जबकि शरीर पर लगा उपकरण कैमरा नहीं बल्कि जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस है। इस तकनीक की मदद से विशेषज्ञ गिद्धों की आवाजाही, उनके ठहराव और व्यवहार का अध्ययन करते हैं। जानकारी के अनुसार यह गिद्ध सिवनी जिले की ओर से डिंडौरी जिला पहुंचा था और दो दिन क्षेत्र में रहने के बाद आगे निकल गया।

गिद्ध को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

गांव में इस अनोखे मेहमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस गिद्ध को करीब से देखने को उत्सुक नजर आया। कई ग्रामीणों ने पहली बार किसी गिद्ध को इतनी नजदीक से देखा। आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से लैस इस पक्षी ने लोगों के बीच वन्यजीव संरक्षण को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: सागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज

डिंडोरी एसडीओ सुरेंद्र जाटव का कहना है कि यह गिद्ध संरक्षण परियोजना के तहत टैग और जीपीएस डिवाइस से लैस है। इसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती है जिससे गिद्धों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक व्यवहार का अध्ययन किया जा सके।

Dindori gps tagged vulture spotted amarpur sarai tola villagers shocked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 04:04 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.