Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन के नीति आयोग के CEO बनने के बाद हुआ बदलाव

Anurag Jain NITI Aayog CEO : MP के वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक बर्णवाल को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अनुराग जैन के नीति आयोग CEO बनने के बाद अशोक बर्णवाल ने प्रदेश की प्रशासनिक कमान संभाली है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 23, 2026 | 01:30 PM

सीएम मोहन यादव के साथ सीएस अशोक बर्णवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashok Barnwal MP Chief Secretary: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने के बाद राज्य की प्रशासनिक कमान अब अशोक बर्णवाल संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया है।

अशोक बर्णवाल 1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वे लंबे समय से प्रदेश शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न विभागों में काम करने की दक्षता के चलते उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब तक थीं ये जिम्मेदारियां

अशोक बर्णवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा वे भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अपर मुख्य सचिव और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार पर भी थे। स्वास्थ्य और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

ग्वालियर: पूर्व DGP की नातिन की हत्या का मामला, सेशन कोर्ट ने 4 दोषियों को दी आजीवन कारावास की सजा

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा से UCC बिल पास होने के बाद इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, विभिन्न समाजों ने किया भव्य स्वागत

मुरैना में किसान परेशान: खाद का ऑनलाइन सिस्टम बना मुसीबत, 80 किमी दूर से लेना पड़ रहा यूरिया

अनुराग जैन को मिली नीति आयोग की जिम्मेदारी

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रहे अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अनुराग जैन पदभार ग्रहण करने की तारीख से अगले दो वर्षों तक नीति आयोग के CEO के रूप में कार्य करेंगे।

अक्टूबर 2024 में बने थे सीएस

अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सेवा विस्तार भी दिया गया था, लेकिन नीति आयोग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश में मुख्य सचिव का बदलाव हुआ है।

ये भी पढे़ं : राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव

अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के बाद मध्य प्रदेश की नौकरशाही में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ प्रदेश की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन में मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर कुछ और बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Ashok barnwal appointed madhya pradesh new chief secretary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.