डिंडोरी: उफनाते पुल से बस निकालना पड़ा भारी, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, चालक पर मामला दर्ज

Dindori Flooded Bridge Bus Incident: डिंडोरी में महानदी के उफान पर होने के बावजूद पुल पार करा दी यात्री बस, जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने पर बिछिया पुलिस ने दर्ज की FIR।
Bus driver booked for crossing flooded bridge in Dindori
डिंडोरी में उफनती नदी को बस ने किया पार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dindori Bus Crossed Flooded Bridge: डिंडोरी में रविवार को हुई तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर रहे। इसी दौरान शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया स्थित महानदी के पुल के ऊपर तेज बहाव होने के बावजूद यात्री बस निकालने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सामने आने और समाचार माध्यमों द्वारा मामले को प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की है।

पुल पर पानी के तेज बहाव के बीच बस निकालने के मामले में बिछिया पुलिस चौकी में बस चालक संतोष झारिया और कंडक्टर आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित बस को भी जब्त कर लिया है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, चालक और कंडक्टर के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 तथा आदेश की अवहेलना के संबंध में धारा 179 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कलेक्टर और एसपी की अपील की भी की गई अनदेखी

जिले में लगातार बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले पुल-पुलियों को पार नहीं करने और जोखिम लेने से बचने की सलाह दी थी।

Bus driver booked for crossing flooded bridge in Dindori
सावन के दूसरे सोमवार को जबलपुर में आस्था का सैलाब; CM मोहन यादव ने भी कांवड़ लेकर की यात्रा

परिवहन विभाग ने बस मालिक को जारी किया नोटिस

मामले में जिला परिवहन कार्यालय ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने बस मालिक यशवंत चौकसे को नोटिस जारी कर बस से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बारिश में जोखिम न लेने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और पुल-पुलियों में जलस्तर बढ़ने पर किसी भी तरह का जोखिम न लें। विशेष रूप से वाहन चालक जलभराव वाले मार्गों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। तेज बहाव के बीच पुल पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जलभराव वाले मार्गों पर आगे बढ़ने से बचना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com