Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP Politics: किसकी किससे थी लड़ाई…जो सिंधिया ने सरकार गिराई, दिग्विजय सिंह ने बताई असली सच्चाई

MP Congress News: 5 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने की असली सच्चाई सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि असल में मेरी लड़ाई किसी से नहीं थी।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Aug 23, 2025 | 06:32 PM

सिंधिया, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Politics: मध्य प्रदेश में एक लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। ऐसी चर्चा थी कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दरकिनार कर कमलनाथ के हाथों में सरकार की कमान सौंपी थी। इसी के चलते गाहे-बेगाहे अंदरूनी कलह की खबरें आती थीं, हालांकि डेढ़ साल बाद कांग्रेस की सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिराकर अंदरूनी कलह को खत्म कर दिया। आरोप लगा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की वजह से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई।

वहीं अब 5 साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए सरकार गिरने का असली कारण बताया है। साथ ही सिंधिया की बगावत की वजह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं में छोटी-छोटी असहमतिया थीं। अगर कमलनाथ चाहते तो सरकार नहीं गिरती।

सिंधिया ने कमलनाथ को कर दिया अनाथ

एमपी तक से बातचीत दिग्विजय सिंह ने बताया कि कमलनाथ के कारण सिंधिया समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों नेताओं में कोई वैचारिक मतभेद नहीं था। यहां इगो क्लैश का मामला था। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद सरकार अल्पमत में आ गई और कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन सरकार गिरने का दोषी मुझे बनाया गया।

डिनर पार्टी में हुआ था समझौता फिर कमलनाथ मुकर गए

कांग्रेस नेता ने बताया कि सरकार गिरने से पहले एक बिजनेसमैन के घर पर डिनर पार्टी रखी गई थी। उन्होंने बिजनेसमैन का नाम न लेते हुए बताया कि जिस बिजनेसमैन के घर पर डिनर पार्टी थी उनसे सिंधिया और कमलनाथ के अच्छे संबंध थे। इस पार्टी में दोनों नेताओं के बीच एक समझौता हुआ था। जिसमें गुना चंबल संभाग के लिए सिंधिया ने कुछ छोटी-मोटी मांगे रखी थी। कमलनाथ ने बिजनेसमैन के सामने सिंधिया की मांगो को स्वीकार कर लिया था। लेकिन बाद में मुकर गए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह

ये भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं आपके राज्य के सीएम के पास कितनी दौलत है? ADR रिपोर्ट से खुलासा, देखिए लिस्ट

सरकार गिरने का दोषी मैं नहीं हूंः दिग्विजय सिंह

इसके आगे दिग्विजय सिंह ने बताया कि मैं बिजनेसमैन के घर गया था। मैंने उनसे कहा था कि आपके दोनों से अच्छे संबंध हैं। दोनों की लड़ाई में हमारी सरकार गिर जाएगी। आप जरा संभालिए। इसके बाद ही डिनर पार्टी रखी गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे तमाम प्रयासों के बाद भी सरकार बच नहीं पाई। हालांकि प्रचारित किया गया कि सिंधिया और मेरे विवाद के कारण सरकार गिरी। उन्होंने कहा कि मेरा दुर्भाग्य है कि हमेशा मुझ पर वो दोष लगेगा, जिसका दोषी मैं नहीं हूं।

सिंधिया की कमलनाथ से मांगे

वहीं जब दिग्विजय सिंह से पूछा गया कि कौन-कौन सी मांगे सिंधिया द्वारा की गई थी तो इस पर उन्होंने कोई खास मांग नहीं थी। छोटी-मोटी राजनीतिक बातें थीं। ये हुआ था कि ग्वालियर-चंबल संभाग में जैसा हम कहेंगे वैसा कर दें। हम दोनों ने दूसरे दिन एक लिस्ट दी थी। लिस्ट पर मेरे भी हस्ताक्षर थे, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।

Digvijay singh reveals why scindia brought down congress government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 06:32 PM

Topics:  

  • Congress
  • Digvijaya Singh
  • Madhya Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

12 करोड़ कैश, 6 करोड़ की ज्वेलरी…कांग्रेस नेता के घर से ED ने बरामद किया ‘खजाना’

2

इंदौर में सड़कों के नाम बदलने पर बवाल, मेयर ने पार्षद के खिलाफ दिया कार्रवाई का निर्देश

3

स्मार्ट ट्रैफिक की ओर बढ़ते कदम, जबलपुर में गडकरी करेंगे फ्लाईओवर का उद्घाटन

4

चिराग पासवान का कांग्रेस और राजद पर हमला, ‘फूट डालो-राज करो की राजनीति की…’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.