Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फूट डालो और राज करो की पॉलिसी पर चल रहे RSS और BJP : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय सेवक संघ के ऊपर एक बड़ा कटाक्ष किया है और कहा है कि ये दोनों अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। दोनों बांटो और राज करो कि पॉलिसी अपना कर देश को हिंदू और मुसलमान में विभाजित कर दिया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 07, 2024 | 09:30 PM

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय सेवक संघ के ऊपर एक बड़ा कटाक्ष किया है और कहा है कि ये दोनों अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। दोनों बांटो और राज करो कि पॉलिसी अपना कर देश को हिंदू और मुसलमान में विभाजित कर दिया है। दोनों का एकमात्र लक्ष्य है कि किसी भी तरह भाजपा को सत्ता में बनाए रखा जाए। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अपनी यह टिप्पणी की है और कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी एकदम अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने भारत पर शासन करने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित किया। अब वही काम ये लोग कर रहे हैं।

यही भी पढ़ें:- फिर विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य; भगवान शिव पर अनर्गल टिप्पणी के बाद मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

सम्बंधित ख़बरें

एप्स्टीन से था जुड़ा था 2010 में सिब्बल को मिला पुरस्कार, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस भड़की

क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद

मंत्री पद क्या चाटने के लिए है? भूखंड मामले में गणेश नाईक ने क्यों लिया एकनाथ शिंदे का नाम, बोले- शर्म आती है

नासिक में स्थायी समिति को लेकर तेज हुई राजनीतिक रस्साकशी, नामों की सूची पहुंची एकनाथ शिंदे के पास

इस मौके पर मध्यप्रदेश माकपा के सचिव जसविंदर सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता यश भारतीय, प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। संवाददाता सम्मेल में शामिल नेता अगस्त में छतरपुर में हुई हिंसा के बाद वहां गए तथ्य अन्वेषण दल का हिस्सा थे।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, ‘‘हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने और देश पर शासन करने की कोशिश करने वाले अंग्रेजों से सीख लेते हुए, आरएसएस, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने देश में अशांति फैलाई है।”

सरकार पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बड़वानी जिले में बिना हाथों वाले एक मुस्लिम व्यक्ति का घर इस आरोप में ढहा दिया गया कि वह पथराव में शामिल था। सिंह ने कहा कि उन्होंने 2021 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के समक्ष एक याचिका दायर कर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग की थी।

यही भी पढ़ें:- अखिलेश यादव के साथ आए चंद्रशेखर आजाद, यूपी की सियासत और भाजपा-बसपा में मची खलबली!

उन्होंने दावा किया कि राज्य में अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है और दूसरी ओर भाजपा सरकार ने अभी तक उनकी याचिका का संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं किया है। सिंह ने जनहित याचिकाओं के जवाब में ‘‘बुलडोजर न्याय” के बारे में उच्चतम न्यायालय की हालिया टिप्पणियों का भी स्वागत किया और कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अपने वकीलों से परामर्श कर रहे हैं।

पथराव के आरोपियों पर हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 21 अगस्त को हिंदू उपदेशक रामगिरी महाराज की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मामले के मुख्य आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया गया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Digvijay singh on rss and bjp policy of divide and rule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 09:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Digvijaya Singh
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.