पन्ना में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता गिरफ्तार, 25 लाख की रंगदारी और मारपीट का आरोप

Panna Crime News: पन्ना जिले में 25 लाख रुपये की रंगदारी और मजदूरों से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पिता गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
Panna Assault And Extortion Case
पन्ना बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • पन्ना में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मजदूरों से मारपीट का आरोप।

  • भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता अवधेश त्रिवेदी गिरफ्तार।

  • कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर तोड़ने का भी आरोप।

Panna Assault And Extortion Case: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मजदूरों से मारपीट करने और 25 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी के पिता अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।

वहीं इस मामले में अब भी मुख्य आरोपी अंकुर त्रिवेदी समेत अन्य कई आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले का है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला पन्ना जिले के बेनीसागर मोहल्ले का बताया जा रहा है कि जहां पुरानी मेनका टॉकीज के पास एक कॉम्प्लेक्स बना रहा है। पुलिस के अनुसार, 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे अवधेश त्रिवेदी उर्फ खुन्ना महाराज, अंकुर त्रिवेदी, विकास शुक्ला औऱ अरुणोदय त्रिवेदी निर्माण स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि मजदूरों के जरिए कॉम्प्लेक्स मालिक तक 25 लाख रुपये देने का संदेश पहुंचाया गया।

मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, जब मजदूरों ने खुन्ना महाराज की बात का विरोध किया तब मजदूरों के साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता संतोष कुशवाहा के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप तो यह भी है कि अंकुर त्रिवेदी ने उनका कॉलर पकड़कर जमकर लात-घूंसे मारे और इसी दौरान अन्य मजदूर भी घायल हो गए।

Panna Assault And Extortion Case
UP Election 2027 को लेकर रिटायर्ड DGP एम.डब्ल्यू. अंसारी का बड़ा बयान, रावण और ओवैसी के गठबंधन को बताया बेअसर

सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर तोड़ने का भी आरोप

शिकायतकर्ताओं ने यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी पत्थर मारकर आरोपियों द्वारा तोड़ा गया और जाते समय 25 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Panna Assault And Extortion Case
उज्जैन में आधी रात को हुआ हरिहर मिलन, महाकाल ने तुलसी तो द्वारकाधीश ने बिल्वपत्र की माला पहनाकर निभाई परंपरा