

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्लू. अंसारी का यूपी चुनाव को लेकर बड़ा बयान।
अंसारी ने कहा कि यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन कारगर नहीं होगा।
कांग्रेस और सपा के बीच अगर सही से हुआ सीट बंटवारे तो मिल सकता है चुनावी लाभ।
Retired DGP MW Ansari Political Statement UP Election: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद वजीर अंसारी ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करने हुए अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कोई भी फैक्टर काम नहीं करने वाला। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कोई भी गठबंधन कारगर साबित नहीं होगा।
मोहम्मद वजीर अंसारी के इस बयान के बाद चुनावी हलचल और भी तेज हो गई है। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रही डीजीपी चयन प्रक्रिया को लेकर भी अपना पक्ष रखा है।
छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी एम.डब्लू अंसारी ने उत्तर प्रदेश में बने थर्ड फ्रंट यानी एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन को बड़ा बयान दिया है। अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी का प्रभाव काम नहीं करेगा और जो उनका गठबंधन हुआ है वह भी कारगर साबित नहीं होने वाला है।
एम.डब्लू अंसारी ने कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सीटों का बंटवारा अच्छे से करती हैं तो उन्हें इस चुनाव में जरूर लाभ मिल सकता है।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर मध्य प्रदेश में चल रही डीजीपी चयन प्रक्रिया को लेकर भी अंसारी ने अपना पक्ष रहा। उनके अनुसार, अगर मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को राज्य सरकार तीन महीने का एक्सटेंशन दे देती है। तो इससे सीधा नुकसान उन लोगों का होगा जिनका नाम डीजीपी रेस में शामिल है क्योंकि वह सभी लोग इससे पीछे रह जाएंगे और उनका डीजीपी बनने का नंबर कभी आ ही नहीं पाएगा।