धार में चेकिंग के दौरान खाकी पर उठाया हाथ, पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़; आरोपी युवक गिरफ्तार- देखें VIDEO
Dhar Viral Video: धार के मांडव नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ, नशे में धुत युवक ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
धार वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhar Drunk Man Slap Police Official: मध्य प्रदेश के धार जिले में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और थप्पड़बाजी होती दिखाई दे रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडव नाका का बताया जा रहा है, जहां पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हंगामे का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन के दस्तावेजों की जांच के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और युवक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी संतुलन खोकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बन गई, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
सम्बंधित ख़बरें
गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
भंवरकुआ चौराहे पर नीट प्रदर्शन को लेकर पुलिस की चेतावनी, बिना अनुमति चल रहे धरने को बताया अवैध
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
सागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
नशे में था आरोपी
धार जिला कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपित युवक कथित तौर पर नशे की हालत में था। वाहन जांच के दौरान वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था और जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस द्वारा उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया गया लेकिन इसी दौरान उसने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी।
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन नगर निगम में हड़कंप: कांग्रेस पार्षद राजेंद्र कुंवाल पर लगा ग्रीन बेल्ट और गार्डन की जमीन दबाने का आरोप
धार पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है जिससे पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस ने साफ किया है कि मांडव नाका क्षेत्र में वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
