धार हादसे में 16 हुई जान गंवाने वालों की संख्या, सामने आई मृतकों की लिस्ट
Dhar Accident Sixteen Death: धार पिकअप हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पहुंची 16, जिला अस्पताल में पीएम के बाद शवों को किया गया रवाना, सामने आई मृतकों की पूरी सूची
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
अस्पताल से शवों को ले जाते कर्मचारी, मृतकों की लिस्ट (सोर्स- नवभारत)
Dhar Accident: धार जिले के चिकलिया में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 16 हो गई है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को एंबुलेंस के जरिए उनके गांव रवाना किया जा रहा है। अस्पताल के बाहर एडिशनल एसपी विजय डाबर, सीएसपी सुजावल जग्गा समेत भारी पुलिस बल तैनात है।
अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजनों भी जमा हो गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। एक्सीडेंट में कुल 30 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
मृतकों की पूरी लिस्ट
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के नाम की लिस्ट भी सामने आ गई है। इनमें नयापुरा निवासी तनु (9 साल), सेमलीपुरा निवासी अंगूरी (35 साल), रामपुरा निवासी मैना (45 साल), नयापुरा निवासी सुमित (14 साल), सेमलीपुरा निवासी किरण (9 साल), सेमलीपुरा निवासी भूरी (35 साल), सेमलीपुरा निवासी रंजना (25 साल), नयापुरा निवासी आयुष (14 साल), नयापुरा निवासी गोकुल (15 साल), नयापुरा निवासी सुनीता (42 साल), सेमलीपुरा निवासी कांता (45 साल), नयापुरा निवासी रिंकू (19 साल), नयापुरा निवासी सावित्री (30 साल), नयापुरा निवासी रंजना (20 साल), नयापुरा निवासी संगीता (35 साल), रामपुरा निवासी प्रिया शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
खंडवा: AI से राहुल गांधी की कथित भ्रामक तस्वीर वायरल करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग
उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, जीतू पटवारी बोले- दतिया से बदलेगी मध्य प्रदेश की राजनीति
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ये भी पढ़ें: MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
पिकअप में सवार थे 46 मजदूर
बुधवार देर शाम इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया था। हादसे के वक्त पिकअप में 46 मजदूर सवार थे, जो हादसे के चलते पिकअप के नीचे दब गए थे, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
