हाईकोर्ट के आदेश के बाद धार भोजशाला में पहला शुक्रवार; प्रशासन अलर्ट; 1500 पुलिसकर्मी तैनात
Dhar Bhojshala News: धार में शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। 1500 पुलिस जवानों और ड्रोनों की तैनाती की गई है।
- Written By: सजल रघुवंशी
धार भोजशाला (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Dhar Bhojshala Security Tight: मध्य प्रदेश के धार में शुक्रवार को भोजशाला को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह पहला शुक्रवार होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से कड़ी की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
हिंदू संगठनों की ओर से भोजशाला में पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न संगठन दोपहर 1 बजे अखंड ज्योति मंदिर में एकत्र होंगे, जहां से सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मां वाग्देवी की विशेष पूजा की जाएगी। इस दौरान भोजशाला आंदोलन से जुड़े उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने आंदोलन में हिस्सा लिया था और जो घायल हुए, जेल गए या जिन्होंने अपना बलिदान दिया।
1 बजे से 3 बजे तक होगी मां वाग्देवी की भव्य आरती
जानकारी के अनुसार, कल यानी शुक्रवार को 1 बजे से लेकर 3 बजे तक मां वाग्देवी की महापूजा और आरती की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन अखंड ज्योति मंदिर में एकत्रित होंगे। अब इस धार्मिक आयोजन को लेकर ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
सुरक्षा घेरे में भोजशाला का पूरा छेत्र
इस बार शुक्रवार का आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। धार भोजशाला आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज झेलने वाले, जेल जाने वाले और घायल हुए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहीदों के परिजनों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए धार जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भोजशाला परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए भी की जा रही है।
सीसीटीवी से हो रही कड़ी निगरानी
शहर के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जरिए पुलिस टीमें लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही हैं। पूरे शहर और भोजशाला मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है, जबकि कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: MPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र
वहीं, माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को लेकर धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि शहर की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
