Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया विवाद को लेकर बरसे नरोत्तम मिश्रा, एसपी को दी चेतावनी- मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं

Datia By Election : दतिया उपचुनाव विवाद के बाद नरोत्तम मिश्रा ने मंच से पुलिस को चेतावनी दी। लाठीचार्ज, FIR और वायरल वीडियो को लेकर बोले- मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 16, 2026 | 01:39 PM

नरोत्तम मिश्रा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Narottam Mishra Warning Police : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद समर्थकों द्वारा किया गया हाईवे जाम और पुलिस-प्रदर्शनकारी विवाद का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक जनसभा के मंच से पुलिस कार्रवाई को लेकर तीखे तेवर दिखाए और अधिकारियों को खुले मंच से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वह घटनाओं को भूलते नहीं हैं और हर बात याद रखते हैं।

दरअसल, दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर करीब 11 घंटे तक जाम लगाया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की, जबकि प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे।

वायरल हुआ था पुलिस का वीडियो

इसी दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी वाहन का कांच तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR, पिटाई और पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को लेकर दतिया में नरोत्तम मिश्रा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मंच से ही चेतावनीभरे लहजे में संबोधन दिया।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग

विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच

मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम

वैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच

मंच से एसपी को दिया संदेश

दतिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा ‘मैं एक मित्र से कहना चाहता हूं कि आपने लाठीचार्ज किया, जिसका हमारे पास वीडियो है। आपको चक्का जाम खुलवाना था तो खुलवाते, लेकिन आंसू गैस के गोले कार्यालय पर क्यों दागे गए? क्या कार्यालय की बिल्डिंग सड़क को रोक रही थी? नहीं ना… एसपी साहब मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूं, मैं याद रखता हूं।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा

‘मैं दोस्ती और दुश्मनी याद रखता हूं’

मिश्रा ने कहा ‘मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं। मैं प्रेम और क्रोध दोनों याद रखता हूं। इस माइक से आवा आप तक पहुंचेगी, ये मुझे मालूम है इसीलिए कह रहा हूं कि किसी भी कीमत पर निर्दोष कार्यकर्ताओं पर केस लगाना और निर्दोष लोगों को पीटना बर्दाश्त नहीं होगा। हम सब 3 तारीख तक हम सब इंतज़ार कर रहे हैं।’ फिलहाल नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद दतिया में उपचुनाव से जुड़ा विवाद एक बार फिर राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

Narottam mishra warning police datia by election dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 01:39 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Datia News
  • Madhya Pradesh News
  • Narottam Mishra
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.