Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच

Vidisha News : गंजबासौदा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद एसडीएम अनुभा जैन ने स्कूल पहुंचकर बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी है।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 16, 2026 | 12:23 PM

पालकों से चर्चा करतीं SDM (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Vidisha Kendriya Vidyalaya Harassment Case : विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं छात्राओं के अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंजबासौदा एसडीएम अनुभा जैन पुलिस बल के साथ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

छात्राओं और अभिभावकों से की चर्चा

एसडीएम ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही कथित पीड़ित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। प्रशासन अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। जांच के दौरान विद्यालय में मौजूद अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से जानकारी ली और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को समझने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल

वैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच

भारत टेक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस

निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

एसडीएम अनुभा जैन ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और सभी पक्षों के बयान व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें : वैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच 

अभिभावकों में चिंता का माहौल

घटना की जानकारी के बाद छात्राओं के अभिभावकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। अभिभावक प्रशासन से मामले की जल्द जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है और सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Vidisha kendriya vidyalaya student harassment case sdm investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 12:23 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Girl Molestation
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.