दतिया में गणेश विसर्जन के दौरान खूनी झड़प, लाठी-डंडों के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग; चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल

Ganesh Visarjan Firing Incident Datia: गणेश विसर्जन में जमकर चले लाठी डंडे और गोली, गोली लगने से चाचा भतीजे घायल, दो गुटों में ख़ूनी संघर्ष गणेश विसर्जन में शामिल लोग और चरवाहों के बीच हुई गोलीबारी।
Ganesh Visarjan procession in Datia witnesses violent clash followed by firing incident
गणेश विसर्जन के दौरान दतिया में हिंसा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Violent Clash During Ganesh Visarjan In Datia: दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मैथाना पाली गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पहले जमकर लाठी-डंडे चले और फिर फायरिंग हुई। गोली लगने से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

गणेश विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम मैथाना पाली गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले लाठी-डंडों से हमला किया गया और बाद में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि फायरिंग तक हो गई।

गोली लगने से चाचा-भतीजा घायल

फायरिंग की घटना में अजय यादव और उनके चाचा वकील यादव (43) घायल हो गए। दोनों निवासी मैथाना पाली गांव के हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों नदी किनारे भैंस चराने गए थे, तभी उनका गणेश विसर्जन में शामिल लोगों से विवाद हो गया। गोली उनके पैरों में लगी, जिसके बाद उन्हें पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल दतिया रेफर किया और वहां से ग्वालियर भेज दिया गया।

Ganesh Visarjan procession in Datia witnesses violent clash followed by firing incident
ग्वालियर में ट्रेवल्स ऑफिस पर देर रात पथराव, कार सवार नकाबपोशों ने तोड़े कांच; लैपटॉप-मोबाइल क्षतिग्रस्त

कई लोगों पर लगाए गए फायरिंग के आरोप

घायल पक्ष ने मानवेंद्र उर्फ छुट्टी, रोहित, गजराज यादव, श्रीकांत यादव, हाकिम यादव, ऋषभ यादव और रघुराज यादव सहित अन्य लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, चौकपुरा के लोगों ने गांव के खेरा पति मंदिर के पास गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और विसर्जन के लिए नदी पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। दूसरे पक्ष के भी तीन से चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, हालात पर नजर

घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के साथ दोनों पक्षों से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com