बागेश्वर धाम की यात्रा में श्रद्धालु बनकर घुसे चोर, हटा पुलिस ने जबलपुर के 5 आरोपियों को दबोचा, इनोवा कार जब्त

Damoh Crime News : दमोह के हटा में बागेश्वर धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने के आरोप में जबलपुर के पांच आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने 10,600 रुपये नकद और 15 लाख की इनोवा कार जब्त की।
Hata police arrest five accused in a purse theft case during Bageshwar Dham's Sanatan Hindu Ekta Yatra
दमोह पुलिस की गिरफ्त में आरोपीफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बागेश्वर धाम की यात्रा में पर्स चोरी के मामले में जबलपुर के पांच आरोपी गिरफ्तार।

  • पुलिस ने 10,600 रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये की इनोवा कार जब्त की।

  • आरोपी झंडा और नारियल लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल होते थे, पुलिस अन्य वारदातों की जांच कर रही है।

Bageshwar Dham Yatra Purse Theft : दमोह जिले के हटा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य दर्शनार्थी बनकर भीड़ में शामिल होते थे और मौका मिलते ही लोगों की जेब से रुपये चुरा लेते थे। हटा पुलिस ने मामले में जबलपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10,600 रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार जब्त की गई है।

हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी के अनुसार, 13 अक्टूबर को गांधी वार्ड निवासी काशीराम अहिरवार और नवोदय वार्ड ककराई निवासी राघवेंद्र पटेल ने पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दद्दा कला मंच के पास भारी भीड़ में उनके पर्स चोरी हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई।

झंडा और नारियल लेकर भीड़ में होते थे शामिल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इनोवा कार से आते थे और बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा के दौरान झंडा व नारियल लेकर जुलूस में शामिल हो जाते थे। इससे वे आम श्रद्धालुओं की तरह दिखाई देते थे। भीड़ का फायदा उठाकर वे लोगों की जेब से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं के साथ हुई दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपी गिरफ्तार

एसपी आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में तथा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध इनोवा कार की पहचान की गई और पूछताछ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रतीक पटेल, सुल्तान अंसारी, बसील उर्फ गोलू, जलील अहमद और सिरातुल खान के रूप में हुई है। सभी जबलपुर के निवासी बताए गए हैं।

15 लाख की इनोवा कार और नकदी जब्त

हटा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,600 रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और स्लेटी रंग की इनोवा कार क्रमांक MP 20 CC 4169 बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Hata police arrest five accused in a purse theft case during Bageshwar Dham's Sanatan Hindu Ekta Yatra
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण की लड़ाई लड़ेगी भाजपा, सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते अपील की तैयारी

पुलिस टीम की कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही भूमिका

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में चोरी करने वालों को गिरफ्तार करने की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सिलाष कुमार और अरविंद राय सहित प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, तुलसीराम पटेल, महेंद्र बाबू, पवन पटेल और अनिल गौतम की भूमिका रही। साइबर सेल से राकेश अठ्या, सौरभ टंडन और सूर्यकांत पांडे ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com