नाबालिक प्रेमिका से शादी करने 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी; प्रशासन की समझाइश के बाद नीचे उतरा- VIDEO
Minor Boy Climbed The Tower: दमोह में नाबालिग प्रेमिका के वियोग में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, तहसीलदार और पुलिस ने 3 घंटे की समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
दमोह में आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Damoh Sagoni Mobile Tower Drama: दमोह जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत आने वाले सगोनी गांव में रहने वाला 18 वर्षीय युवक गुजरात की एक नाबालिक लड़की से प्रेम करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह वह 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया, लेकिन वह नीचे उतरने राजी नहीं हुआ। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे, पुलिस और जिला प्रशासन की समझाइश इस पर युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिक है। जब दोनों बालिग हो जाएंगे तब उनकी शादी कर दी जाएगी। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण टावर के आसपास मौजूद रहे जिससे काफी देर यहां हड़कंप के हालात बने रहे।
सगोनी गांव का रहने वाला है युवक
युवक की पहचान मध्य प्रदेश के सगोनी गांव में रहने वाले 18 वर्षीय प्रकाश पिता रमेश बरेला के रूप में हुई है। यह अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था। वहीं एक नाबालिक लड़की से प्रेम हो गया। वह नाबालिक लड़की को भगाकर 15 दिन पहले अपने गांव लेकर आ गया। गुजरात में लड़की की मां को जानकारी लगी तो वह अपनी बेटी को लेने गांव पहुंची लेकिन लड़की ने जाने से मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में CM को रोककर रो पड़ी महिला, मुआवजा से जुड़ा हुआ था मामला; मुख्यमंत्री ने ऑन-स्पॉट की कार्रवाई
मुरैना में टला बड़ा हादसा, रेत से भरा डंपर ट्रांसफॉर्मर के खंभे से टकराया; धंसा फुटपाथ और पलट गया वाहन
उत्तराखंड की तर्ज पर तैयार होगा MP का UCC ड्राफ्ट; जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की समिति ने पूरे किए प्रावधान
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
गुजरात पुलिस को दी गई मामले की जानकारी
जिसके बाद गुजरात पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। लड़की की मां पुलिस को लेकर पहुंची और अपनी बेटी को साथ ले गई तभी से प्रकाश अपनी प्रेमिका के गम में खो गया और गुरुवार सुबह वह गांव में ही लगे 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक प्रकाश ने बताया कि जब से लड़की अपनी मां के साथ गुजरात गई है तब से उसकी बात नहीं हुई। पिछले एक हफ्ते से वह उसे याद कर रहा है। इसी के चलते टावर पर चढ़ गया था।
तहसीलदार ने समझाया
बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने बताया की सागोनी गांव का रहने वाला प्रकाश बरेला गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस और प्रशासन के द्वारा उसे समझाइश देकर नीचे उतारा गया है। यह अपनी नाबालिक प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन लड़की नाबालिक है। जब युवक नीचे उतर आया तब लड़के और लड़की के परिजनों ने आपस में बात की। दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि जब लड़की बालिग हो जाएगी तब इन दोनों का विवाह करवा दिया जाएगा।
पलिस भी करेगी पूर्ण सहयोग
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन भी इन दोनों का पूरा सहयोग करेगी गांव के सरपंच ने भी आश्वासन दिया है कि वह किराया देकर लड़के को गुजरात भेजेंगे। रजपुरा थाना प्रभारी सिलास विनीत का कहना है की लड़का लड़की दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन अभी लड़की नाबालिक है। इसलिए इन दोनों की शादी होना संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें: मुरैना में टला बड़ा हादसा, रेत से भरा डंपर ट्रांसफॉर्मर के खंभे से टकराया; धंसा फुटपाथ और पलट गया वाहन
बता दें कि पिछले दिनों लड़की के माता-पिता आए थे और उसे अपने साथ गुजरात लेकर चले गए हैं। इसी के चलते युवक टावर पर चढ़ गया। तहसीलदार और पुलिस ने युवक को समझाया है जिसके बाद वह नीचे उतर गया है और सभी बातें मानने के लिए तैयार है।
