-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Damoh »
- Damoh 108 Ambulance Delay Road Delivery Newborn Death
दमोह में समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, रास्ते में हुई महिला की डिलीवरी, जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Damoh News : दमोह के हटा ब्लॉक में 108 एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने का आरोप है। निजी वाहन में रास्ते में प्रसव हुआ और जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिजन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Damoh 108 Ambulance Delivery Case : दमोह जिले में एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हटा ब्लॉक के पिपरिया मिश्र गांव की गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि निजी वाहन से अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में ही डिलीवरी हो गई और जन्म के महज पांच मिनट बाद नवजात शिशु की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार पिपरिया मिश्र गांव निवासी 22 वर्षीय रोशनी लोधी को सोमवार रात से प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला के पति टंडन सिंह लोधी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया गया। कॉल सेंटर से 25 मिनट में एंबुलेंस पहुंचने का आश्वासन मिला, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची।
‘एंबुलेंस उपलब्ध नहीं’ कहकर किया मना
पति का आरोप है कि दोबारा संपर्क करने पर भी मदद नहीं मिली। बाद में उन्हें बताया गया कि फिलहाल कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मजबूरी में भटिया गांव से निजी वाहन किराए पर लेकर महिला को हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक लुहारी गांव के पास रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। नवजात ने जन्म तो लिया, लेकिन करीब पांच मिनट बाद उसकी मौत हो गई। सुबह करीब छह बजे हटा सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में बेटी का प्रेम विवाह गुजरा नागवार: परिजनों ने कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार, गोरनी का भी आयोजन
अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
सागर में AI बना इंसानियत का साथी, रेलवे कर्मचारी ने 4 महीने से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलवाया
मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप
अस्पताल में खड़ी मिलीं दो एंबुलेंस
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर वहां दो 108 एंबुलेंस खड़ी थीं। उनका सवाल है कि यदि एंबुलेंस उपलब्ध थीं तो समय पर सेवा क्यों नहीं दी गई। परिवार का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद नवजात की जान बच सकती थी। महिला के ससुर कोमल सिंह लोधी ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन अपनी पीड़ा और आरोप रखते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : उज्जैन में बेटी का प्रेम विवाह गुजरा नागवार: परिजनों ने कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार, गोरनी का भी आयोजन
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
गौरतलब है कि इससे पहले दमोह के जबेरा ब्लॉक के बमोरी गांव में भी 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया था। उस दौरान गर्भवती महिला ने यात्री प्रतीक्षालय में ही बच्चे को जन्म दिया था। जांच के बाद 108 सेवा संचालित करने वाली कंपनी पर ₹2.35 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग या 108 एंबुलेंस सेवा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि जांच में परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही माना जाएगा।
Damoh 108 ambulance delay road delivery newborn death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह में समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, रास्ते में हुई महिला की डिलीवरी, जन्म के 5 मिनट बाद नवजात की मौत
Jul 28, 2026 | 01:42 PMनागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
Jul 28, 2026 | 01:41 PMजापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Jul 28, 2026 | 01:39 PMYavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
Jul 28, 2026 | 01:33 PMABVMU का बड़ा फैसला: अब डिजिटल निगरानी में होगी मेडिकल, नर्सिंग और डेंटल कॉलेजों की पढ़ाई
Jul 28, 2026 | 01:32 PMRaksha Bandhan Food Safety: राखी पर मिठाई खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, खुशियां पड़ सकती है फीकी
Jul 28, 2026 | 01:32 PMकुवैत ने पाकिस्तान के साथ किया बड़ा रक्षा समझौता, शाही आदेश जारी होते ही बढ़ी हलचल, जानें क्या है खास
Jul 28, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














