MP News: दमोह कलेक्टर का एक्शन, सागर नाका मंडी में औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Sagar Naka Mandi Inspection: दमोह कलेक्टर का सागर नाका मंडी में औचक निरीक्षण; अवैध वसूली पर अधिकारियों को फटकार, सुरक्षा बढ़ाने और ₹5 में भरपेट भोजन व्यवस्था के दिए निर्देश।
- Written By: सजल रघुवंशी
दमोह कलेक्टर का निरक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Damoh Collector Pratap Narayan Yadav Inspection: दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सोमवार दोपहर सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में कई अनियमितताएं और व्यवस्थागत खामियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने मंडी सचिव को तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नीलामी और तौल की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न हो तथा किसानों को समय पर भुगतान किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से केवल शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाए, किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने दिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान दमोह जिले मंडी में मौजूद किसानों ने कलेक्टर के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों ने शिकायत की कि मंडी परिसर से अनाज चोरी होने की घटनाएं सामने आती हैं। इस पर कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
सागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सवारी मार्ग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
किसानों ने लगाए यह गंभीर आरोप
किसानों ने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क शौचालय सुविधा के उपयोग के बदले उनसे 10 रुपये वसूले जा रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने इस अवैध वसूली को तत्काल बंद कराने के आदेश दिए। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्धारित शुल्क 9.50 रुपये प्रति बोरी होने के बावजूद उनसे 22 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए नियमों के अनुसार शुल्क वसूली सुनिश्चित करने और अनियमितताओं को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: हरदा में महिला कांस्टेबल हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार, बर्तन व्यापारी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; मामला दर्ज
कलेक्टर ने खुद कैंटिन पहुंचकर किया निरक्षण
किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव स्वयं मंडी परिसर स्थित कैंटीन पहुंचे। यहां उन्होंने पीने के पानी और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति समझने के लिए कलेक्टर ने किसानों के बीच बैठकर समोसे भी खाए और उनसे सीधे बातचीत कर फीडबैक लिया। इस दौरान किसान संघ, व्यापारी संघ और हम्माल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे तथा उन्होंने मंडी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों से कलेक्टर को अवगत कराया।
