हरदा में महिला कांस्टेबल हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार, बर्तन व्यापारी ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध; मामला दर्ज

Constable Blackmailing Case: हरदा में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख वसूलने वाला भोपाल का बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।
ladies-constable-blackmailing-case-bhopal-shopkeeper-arrested
हरदा पुलिस कांस्टेबल केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Harda Ladies Constable Blackmailing Case: हरदा जिले में एक महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि भोपाल के एक बर्तन व्यवसायी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी किया। आरोपी पर महिला से पैसों की वसूली करने का भी आरोप है।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रविवार देर रात मामला दर्ज किया। इसके बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने रखा था शादी का प्रस्ताव

एक मीडिया रिपोर्ट पुलिस के हवाले से यह दावा कर रही है कि महिला कांस्टेबल के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद महिला कांस्टेबल अपने माता-पिता के साथ नर्मदापुरम संभाग में रहती थी। पति के देहांत के बाद उसका हरदा आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान ट्रेन  में उसकी पहचान छनेरा निवासी एक युवक से हुई, जो भोपाल में बर्तनों का कारोबार करता है। पहचान के बाद उन दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। युवक ने शादी का प्रस्ताव दिया। बाद में वह महिला को अपने भाई की शादी में भी ले गया, जहां परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कराई गई।

आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 3 अप्रैल को आरोपी महिला के किराए के मकान पर पहुंचा था, जहां उसने उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। इसके बाद उसका व्यवहार बदल गया और वह महिला पर संदेह करते हुए लगातार संपर्क में रहने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने महिला की तस्वीरें उसके एक रिश्तेदार को भेज दीं और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया।

ब्लैकमेल कर वसूले 4 लाख

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 4 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वर्दी की बेल्ट से हमला करने का प्रयास भी किया। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com