MP में ‘लाडली बहनों’ को अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता धीरे-धीरे बढ़ाकर पांच हजार रुपये तक की जाएगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोहन यादव, (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश)
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता धीरे-धीरे बढ़ाकर पांच हजार रुपये तक की जाएगी। दरअसल, पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना के तहत अभी महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 1250 रुपये हर महीने अंतरित किए जाते हैं.
सीएम मोहन यादव के इस ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने इसको ‘भ्रष्ट आचरण’ तथा मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीट पर उपचुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन बताया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने बुधनी विधानसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों, क्या कभी किसी ने आपके खाते में पैसे जमा किए हैं? ये कांग्रेस के लोगों से पूछिए।
कांग्रेस पर बोला हमला
बता दें कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि ये योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावों के लिए शुरू की थी और इसको बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले शोर मचाते रहिए, हम देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसे तीन हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये तक भी किया जाएगा। यह हमारे सरकार की नीति है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, उज्जैन पुलिस ने बीच-बाजार निकाली परेड; केस भी हुआ दर्ज
एनेस्थीसिया ओवरडोज के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट; सागर BMC में इलाज बनी मौत की वजह?
इंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कांग्रेस बोली आचार संहिता का उल्लंघन
शनिवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में 1250 रुपये की मासिक किस्त भेजी। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा को उपचुनाव के लिए लागू चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया और बीजेपी पर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें- अडानी को सेफ कर रहे मोदीजी, रेलवेकर्मी की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें:- ‘बंटोगे तो कटोगे’ ने करवा दिया एनडीए में बंटवारा? महाराष्ट्र से लेकर यूपी-बिहार तक सामने आए मतभेद
