CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, हर साल 7,500 पदों पर होगी भर्ती
Big announcement by CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड का गठना किया जाएगा। जिसके जरिए ही पुलिस विभाग में भर्तियां की जा सकेंगी।
- Written By: पूजा सिंह
मुख्यमंत्री मोहन यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Chief Minister Mohan Yadav : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिसके जरिए ही पुलिस विभाग में भर्तियां की जा सकेंगी। उन्होंने यह घोषणा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पदक सम्मान समारोह में की। सीएम ने यह भी कहा कि पुलिस, जेल एवं नगर सुरक्षा के शहीदों की विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा।
सीएम मोहन यादव का कहना है कि, वीवीआईपी मूवमेंट में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छठवें वेतनमान का विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि, अब हर साल 7,500-7,500 पदों पर भर्ती कर तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
पुलिस भर्तियों में दिखेगी तेजी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है। अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है। इसमें कुछ वक्त लग जाता है। अब प्रदेश में मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जाएगी जबकि आगामी वर्षों की भर्तियां ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’ द्वारा की जाएंगी. पुलिस भर्ती पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमने 7,500 रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति दी है।
सम्बंधित ख़बरें
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
उज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
सीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
यह भी पढ़ें : 15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO
हर साल 7,500 पदों पर होगी भर्ती
पुलिस के करीब 22,500 पदों पर भर्ती होनी है। इसलिए अब हर साल 7,500-7,500 पदों पर भर्ती कर तीन साल में पुलिस विभाग के सभी रिक्त पद भर दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा। वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों सहित उप पुलिस अधीक्षक और इससे उच्च अधिकारियों को भी अब छठवें वेतनमान का पद पात्रता अनुसार निर्धारित विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता दिया जाएगा।
