छिंदवाड़ा में मां पर तेंदुए ने किया हमला, जान की बाजी लगाकर भिड़ गया बेटा, 25 मिनट के संघर्ष के बाद बचाई जान

Chhindwara Leopard Attack : छिंदवाड़ा के मुजावर माल में मां गीता पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटा सनोज करीब 25 मिनट तक तेंदुए से भिड़ा और मां को बचाया। हमले में मां बेटा दोनों घायल हो गए।
Chhindwara Leopard News
मां पर तेंदुए ने किया हमला तो जान की बाजी लगाकर भिड़ गया बेटाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • छिंदवाड़ा के मुजावर माल में मां पर तेंदुए ने किया हमला।

  • मां को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना तेंदुए से भिड़ा बेटा

  • करीब 25 मिनट तक चला संघर्ष, तेंदुए ने बेटे पर भी किया हमला।

  • तेंदुआ बकरी को लेकर मौके से फरार, घटना के बाद इलाके में दहशत।

Chhindwara Son Saves Mother From Leopard : छिंदवाड़ा जिले में मां पर तेंदुए ने हमला किया तो बेटा अपनी जान की परवाह किए बगैर बिना उससे भिड़ गया। करीब 25 मिनट तक मां और बेटे का तेंदुए से संघर्ष चला। आखिरकार बेटे ने अपनी मां को तेंदुए के चंगुल से बचा ही लिया।

इस घटना में मां और बेटा दोनों घायल हो गए हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सावरी वन परिक्षेत्र के मुजावर माल क्षेत्र की बताई जा रही है।

बकरी को निकालते समय तेंदुए का हमला

जानकारी के अनुसार मुजावर माल में एक मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर बकरियों को रखने के लिए जगह बनी हुई है। महिला गीता बकरी को बाहर निकालकर निकली ही थीं तभी पीछे से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पाईं और उनकी चीख पुकार सुनकर बेटा सनोज मौके पर पहुंच गया।

मां को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ा बेटा

मां को तेंदुए के हमले में फंसा देखकर सनोज ने बिना देर किए उसे बचाने की कोशिश शुरू कर दी। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए का सामना किया। एक तरफ खूंखार वन्यजीव था तो दूसरी तरफ मां को बचाने के लिए बेटे का संघर्ष। इस दौरान तेंदुए ने सनोज पर भी हमला कर दिया लेकिन वो पीछे नहीं हटा और लगातार अपनी मां को बचाने में जुटा रहा।

करीब 25 मिनट तक चलता रहा संघर्ष

बताया जा रहा है कि मां और बेटे के साथ तेंदुए का संघर्ष करीब 25 से 30 मिनट तक चला। इस दौरान दोनों को चोटें आईं। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर बकरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। इस तरह सनोज अपनी मां को बचाने में कामयाब रहा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल मां बेटे का हालचाल जाना। दोनों का उपचार जारी है। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमलों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर वन्यजीवों की आवाजाही और ऐसे हमलों को रोकने के उपायों पर सवाल उठ रहे हैं।

Chhindwara Leopard News
शिवपुरी में दो बहनों समेत 6 की मौत, छोटी बहन के बाद बड़ी बहन ने भी 3 बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग

वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों में चिंता

छिंदवाड़ा जिले में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं सामने आने के बीच मुजावर माल की ये घटना चर्चा में है। मां को बचाने के लिए सनोज ने जिस तरह तेंदुए का सामना किया उससे उसकी हिम्मत सामने आई है। हालांक इस संघर्ष में मां और बेटा दोनों घायल हुए हैं। ऐसे में वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा और वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखना महत्वपूर्ण है।